लखनऊ

…तो इस लिए अमर सिंह हैं भाजपा के लिए खास

लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए मददगार साबित हो सकते हैं अमर सिंह।  
2 min read
Aug 01, 2018
amar singh
...तो इस लिए अमर सिंह हैं भाजपा के लिए खास

लखनऊ. यूपी की राजनीति में अमर सिंह वैसे तो पुराना नाम है। कभी मुलायम सिंह के खास रहे अमर सिंह आज मोदी और योगी के लिए भी होते जा रहे हैं। अमर सिंह अभी राज्यसभा सांसद हैं। वैसे तो वे राज्यसभा सपा के टिकट पर पहुंचे थे, लेकिन अब उनकी और सपा के बीच बढ़ती दूरी किसी से छिपी नहीं है। जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है तब से अमर सिंह मोदी के रंग में रंगे हुए दिखने लगे हैं। 29 जुलाई को यहां इंवेस्टर्स सम्मिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से अमर सिंह का नाम लेकर यूूपी की सियासत में हलचल मचा दिया है। अमर सिंह भले ही कभी लोकसभा या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ कर जिता हो, लेकिन वे रणनीति बनाने में माहिर माने जाते हैं। हो सकता है कि बीजेपी अमर सिंह को इसीलिए यूपी में महत्व दे रही हो। अमर सिंह सपा और बसपा के गठबंधन में भी दरार डाल सकते हैं। अब वे भाजपा के लिए कितना कारगर साबित होंगे यह तो लोकसभा 2019 के चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा।

सपा-बसपा का बिगाड़ सकते हैं खेल
अमर सिंह वर्षों तक सपा में रहे हैं। सपा में उनके काफी करीबी हैं, जो अमर सिंह के साथ आने को आज भी तैयार हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव में सपा को अमर सिंह झटका दे सकते हैं। लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा को सत्ता तक पहुंचने के लिए कुछ सीटों की जरूरत पड़ी तो ऐसे में अमर सिंह उनके लिए बहुमत का जुगाड़ कर सकते हैं।

बसपा में भी है उनकी पैठ
अमर सिंह ऐसे नेता हैं जिनकी हर पार्टी में पैठ है। मतलब उनके हर पार्टी में मित्र हैं। अब जब कि मोदी अमर सिंह की तारीफ कर चुके हैं तो ऐसे में अमर सिंह का कद और बढ़ गया है। लोकसभा चुनाव में अमर सिंह की भमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी।

राजनीति में कोई किसी से कम नहीं होता। सपा ने अमर सिंह को हाशिए पर पहुंचा दिया है। अब अमर सिंह भी यह जानते हैं कि अब सपा में मुलायम का दौर नहीं बल्कि अखिलेश का दौर है। अखिलेश यादव अमर सिंह को सपा में रखना नहीं चाहते हैं। ऐसे में अमर सिंह के पास भाजपा के अलावा कोई रास्ता अभी नहीं दिख रहा है। ऐसे में उनके लिए भाजपा से अच्छी जगह अभी कोई नहीं हो सकती जहां पीएम भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Published on:
01 Aug 2018 08:43 pm