लखनऊ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुआ कोरोना, खुद सीएम योगी भी हैं आइसोलेट

- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कोरोना संक्रमित - योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2021, 11:26 AM IST
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुआ कोरोना, खुद सीएम योगी भी हैं आइसोलेट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुआ कोरोना, खुद सीएम योगी भी हैं आइसोलेट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना (Corona Virus) का कहर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमित होने के बाद अखिलेश यादव ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।

बता दें कि अखिलेश यादव को पिछले कई दिनों से बुखार था। जिसके बाद उन्होंने सैंपल दिया और बुधवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को अखिलेश यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी से मुलाकात की थी जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन (Ashutosh Tondon) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने खुद को किया आइसोलेट

कोरोना वायरस का संक्रमण सीएम योगी के दफ्तर तक पहुंच गया है। सीएमओ के कई अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एहतियात बरतते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है। सीएम अब सभी से वर्चुअल मीटिंग करेंगे।

ट्विटर पर दी जानकारी

योगी ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया ''मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है और सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।''

Published on:
Also Read
View All