लखनऊ

UP Politics: ‘BJP के लोग भगवान के नाम पर वोट मांगते हैं और उनके यहीं पर चंदा चोरी करते हैं’: सपा विधायक अतुल प्रधान

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सपा-कांग्रेस पर दिए बयान पर सपा विधायक अतुल प्रधान ने पलटवार किया। उन्होंने भाजपा पर भगवान राम के नाम पर राजनीति और चंदे-चढ़ावे को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2026, 1:29 PM IST
sp mla atul pradhan targeted cm yogi adityanath ram temple
सपा विधायक अतुल प्रधान। फोटो सोर्स-IANS

UP Politics: उत्तर प्रदेश में राम मंदिर को लेकर सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा और कांग्रेस पर राम मंदिर के शिलान्यास और प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर दिए बयान पर समाजवादी पार्टी केविधायक अतुल प्रधानने पलटवार किया है।

योगी आदित्यनाथ ने 27 सितंबर को अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि राम मंदिर के शिलान्यास और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में आमंत्रण के बावजूद दोनों दलों के नेता शामिल नहीं हुए। मुख्यमंत्री ने इसके पीछे वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया था।

अतुल प्रधान बोले- समाजवादी भगवान राम को मानते हैं

योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी लोग भगवान को मानते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी भगवान के नाम पर वोट नहीं मांगते। अतुल प्रधान ने कहा कि अगर भगवान को सबसे ज्यादा कोई मानता है तो समाजवादी लोग मानते हैं। उनके मुताबिक, समाजवादी भगवान में आस्था रखते हैं, लेकिन भगवान के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं करते।

‘भाजपा भगवान के नाम पर वोट मांगती है’

सपा विधायक ने भाजपा पर भगवान के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि BJP के लोग भगवान के नाम पर वोट मांगते हैं और उनके यहीं पर चंदा चोरी करते हैं। इसी के साथ उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदे को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। अतुल प्रधान ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम की नाव पर बैठकर भाजपा देश और प्रदेशों में सरकारें बनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान और भगवान श्रीराम के साथ सबसे ज्यादा छल भाजपा के लोगों ने किया है।

चंदे और चढ़ावे को लेकर लगाए आरोप

अतुल प्रधान ने अपने बयान में राम मंदिर से जुड़े चंदे और चढ़ावे का भी जिक्र किया। उन्होंने भाजपा पर ‘चंदा चोरी’ और ‘चढ़ावा चोरी’ के आरोप लगाए। सपा विधायक ने कहा कि इन मामलों को लेकर भाजपा की छवि पर सवाल उठे हैं।

योगी ने सपा-कांग्रेस की गैरमौजूदगी पर उठाए थे सवाल

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि राम मंदिर के शिलान्यास और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में निमंत्रण के बावजूद कांग्रेस और सपा के नेता शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा था कि उन्हें वोटबैंक की चिंता थी और उन्हें डर था कि कहीं उनकी ‘जालीदार टोपी’ न छिटक जाए। योगी ने इसी दौरान ‘रामकाज में कालनेमि भी घुसेंगे’ कहते हुए राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की बात भी कही थी।

राम मंदिर को लेकर बढ़ी सियासी बयानबाजी

योगी के बयान के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बयान के जरिए उन्होंने राम मंदिर और भगवान राम को लेकर भाजपा की राजनीति पर सवाल उठाए हैं।

Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7