लखनऊ

सीएम योगी के बारे इन्होंने कही ये बड़ी बात, ”न किसी की सुनते हैं न बोलने देते हैं”

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान पर सपा प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने कही बड़ी बात
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 2:36 PM IST
cm yogi adityanath
सपा के इस नेता ने सीएम योगी के बारे में कहा, ''न किसी की सुनते हैं न बोलने देते हैं''

लखनऊ. प्रदेश में हर तरफ घटनाओं का आसार घटने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। आज आलम ये है कि पावर का रौब दिखा कर पार्टी का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आसानी से घूस मांगता है। अधिकारियों और कर्मचारियों के इस रवैये पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी के अधिकारियों पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों और कर्मचारियों से तो वे अच्छी हैं, जो पैसा लेकर नाचने का काम करती हैं। ये तो पैसा भी लेते हैं और काम भी नहीं करते।

घूस लेने वालों को मारो जूता

पार्टी के अधिकारियों को इस अंदाज में फटकार लगा कर सुरेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि अगर कोई अधिकारी या कार्यकर्ता घूस लेता है, तो उसे घूस की जगह घूसा दें और अगर फिर भी न माने, तो उसे जूता दो। जाहिर योगी सरकार के विधायक इस बात से अपनी ही पार्टी की पोल खोल रहे हैं। उनकी इस बात पर सपा प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने जमकर योगी सरकार की खिल्ली उड़ाई है।

जनता और महिलाओं के प्रति जाहिर होती सोच

उन्होेंने कहा है कि योगीजी अधिकारियों के आगे न किसी की सुनते हैं और न ही कुछ बोलने देते हैं। उनके ही सरकार के विधायक अपराधियों को वैश्या जैसे अपशब्द से नवाजते हैं। इससे यह बात साफ हो गयी है कि अधिकारियों की जनता के बीच क्या छवि है और साथ-साथ वैश्या शब्द का इस्तेमाल कर महिलाओं के प्रति इनकी क्या सोच है।

राजभर ने भी जतायी थी नाराजगी

भाजपा नेताओं की कार्यशैली पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी पहले हमला बोला था। उन्होंने घूस की बात तो नहीं कही थी, लेकिन यह जरूर कहा था कि सरकार ने अब तक जनता के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया है। इसलिए हो सकता है चुनाव में लोगों को भाजपा से अच्छा विकल्प मिल जाए।

Published on: