लखनऊ

लखनऊ के नवाब साहब को दिल्ली में करनी थी गणतंत्र दिवस की परेड, 25 साल बाद मिला उन्हें ये खत

लखनऊ के नवाब साहब को दिल्ली में करनी थी गणतंत्र दिवस की परेड, 25 साल बाद मिला उन्हें ये खत
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2018, 2:19 PM IST
mir jafar
mir jafar

लखनऊ. देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। क्या आपने कभी सोचा कि पहले गणतंत्र दिवस का नज़ारा कैसा हुआ होगा? पहले गणतंत्र दिवस की परेड के गवाह रहे कुछ नामचीन लोगों का आंखों देखा हाल हम आपसे साझा कर रहे हैं । पहले गणतंत्र दिवस और अब में कितना अंतर है और गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ यादें साझा करते हैं लखनऊ के नवाब मीर जाफर । वे बताते हैं कि पहले के समय में देशभक्ति की भावना अधिक थी। लोगों के लिए पैसा कौड़ी जमीन जायदाद मायने नहीं रखता था। लेकिन आज के समय में यह जज्बा कम ही देखने को मिलता है। यही कारण था कि पहले लोग ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने से पहले एक बार नहीं सोचते थे । महिलाएं भी पीछे नहीं रहती थीं। वे जरूरत पढ़ने पर बिना सोचे समझे अपने जेवर अंग्रेजों से लड़ने के लिए खरीदे जाने वाले हथियारों के लिए सौंप देते थे। इन सब बातों के साथ नवाब मीर जाफर ने बताया कि उन्हें दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री के सामने होने वाली परेड में शामिल होने का मौका मिला था। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी 25 साल बाद मिली।

नवाब मीर जाफर बताते हैं कि पहले गणतंत्र दिवस का नजारा बेहतरीन था । लखनऊ के झंडेवालान पार्क में कई बड़े नामचीन नेता शिरकत की थी। उन्हें ये तो याद नही की उस समय कौन कौन से नेता यहां आए थे लेकिन जिस तरह से उनका स्वागत किया जा रहा था वह इतना जरूर जानते थे कि देश की आजादी में उन नेताओं का अहम योगदान है। उन्होंने साथ में इस बात का अफसोस भी जाहिर किया कि मौलिक अधिकार मिलने के बाद भी जिस भारत की कल्पना की गई थी वैसा आज महसूस नहीं हो रहा।

आज के लोग मुल्क से पहले अपने बारे में सोचते हैं। पहले लोग परेड में शामिल होने या उसे देखने के लिए दूर-दूर के शहरों से आते थे। नेता भी इतने हाई सिक्योरिटी में नहीं रहते थे। उन्होंने एक बात का जिक्र करते हुए बताया कि जवाहरलाल नेहरू जीप में सवार थे उनके आगे एक बाइक पर पायलट सवार था जो कि रास्ता दिखा रहा था। 5 6 सुरक्षाकर्मियों के साथ वह आराम से ओपन जीप पर जाते हुए रास्ते में रुके और खुद एक किताब खरीद कर चले गए। आज के जमाने में नेता इतनी सुरक्षा लेकर चलते हैं जैसे मानो वही अपराधी हों । परेड भी अधिकतर वीआईपी ही देखने जाते हैं।

नवाब मीर जाफर कहते हैं कि असली भारत की पहचान उससे होती है, कि देश मे किसी को कोई खतरा महसूस ना हो । हर कोई अपने धर्म की रस्में और रिवाज़ मनाने के लिए स्वतंत्र हो । साथ ही लोग ये भी ध्यान रखें कि उनके कर्मों से देश कमजोर ना हो सब मिल-जुल कर रहें और देश को मजबूत करने की ओर काम करें । युवाओं को इस बात की अहमियत समझना सबसे जरूरी है । अंत ने वह गुनगुनाते हैं.. 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा'

Updated on:
23 Jan 2018, 2:19 PM IST
Published on: