14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा पहुंचे अधिवक्ता, जानिए क्या है मांग

लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में वकीलों ने प्रदर्शन किया। कैसरबाग कोर्ट से विधानसभा तक पैदल मार्च के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग और लोहे की जाली तोड़ दी। पुलिस उन्हें रोकने और समझाने में जुटी रही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 14 Nov 2026, 1:15 PM IST

UP News

लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा पहुंचे अधिवक्ता (X Photo Surya Pratap Singh)

लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को वकीलों का प्रदर्शन तेज हो गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता कैसरबाग कोर्ट परिसर से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े। हजरतगंज चौराहे पर पहुंचने के बाद उन्होंने नारेबाजी की और पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग और लोहे की जाली को तोड़ दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया था, लेकिन वकील अवरोध हटाकर आगे बढ़ते रहे। हालात को देखते हुए पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे रहे।

बैरिकेडिंग और लोहे की जाली तोड़कर आगे बढ़े वकील

विधानसभा की ओर बढ़ रहे अधिवक्ताओं ने पुलिस की ओर से लगाए गए अवरोधों को हटाना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने लोहे की जाली, बैरिकेडिंग और बल्ली तोड़ दी। कुछ अधिवक्ता बैरियर पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते भी दिखाई दिए। पुलिस की ओर से लगाए गए बैरियर हटाने के बाद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे। पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती रही, लेकिन अधिवक्ता पीछे हटने को तैयार नहीं थे। इस दौरान वकील विधानसभा तक पहुंच गए।

खबर अपडेट हो रही है...