लखनऊ

राज्य सम्पत्ति विभाग का सपा को झटका, इस कार्यालय पर जड़ा ताला, मचा हड़कंप

राज्य सम्पत्ति विभाग ने अब सरकारी दफ्तरों में अवैध रूप से बने आनुषांगिक संगठनों के कार्यालयों पर ताला मारना शुरू कर दिया है.

2 min read
Mar 02, 2019
Akhilesh

लखनऊ. राज्य सम्पत्ति विभाग ने अब सरकारी दफ्तरों में अवैध रूप से बने आनुषांगिक संगठनों के कार्यालयों पर ताला मारना शुरू कर दिया है। शनिवार को इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के यूथ कार्यालय को राज्य सम्पत्ति विभाग ने खाली कराया है| राज्य सम्पत्ति विभाग ने लखनऊ के मॉल एवेन्यू में समाजवादी पार्टी के यूथ विंग के कार्यालय को खाली कराते हुए उस पर ताला जड़ दिया।

नहीं किया किसी ने विरोध-

इस दौरान वहां मौजूद सपा यूथ विंग के तामाम सदस्य चाह कर भी इसका कोई विरोध नहीं कर सके। और राज्य सम्पत्ति विभाग ने बिना किसी परेशानी के अपनी कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि अब लोकदल के कार्यालय पर सरकार की नजर है, जिसे जल्द ही खाली कराया जा सकता है। वहीं राज्य सम्पत्ति विभाग जल्द सोसाइटी और ट्रस्टों के भी कार्यालय खाली कराएगा।

भेजा जा चुका था नोटिस-

फरवरी में ही राज्य सम्पत्ति विभाग ने अवैध कब्जा खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी थी। विभाग का दावा था कि मॉल एवेन्यू सरकारी भवन में पार्टी पदाधिकारियों का अवैध कब्जा है। उन्हें खाली करने के लिए कई बार नोटिस भी दिया जा चुका था, लेकिन बावजूद उसके अनुपालन नहीं किया गया। समाजवादी छात्रसभा, मुलायम यूथ ब्रिगेड और लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी इसी दफ्तर में बैठते हैं।

यह है नियम-

दरअसल 2016 में राज्य संपत्ति विभाग के अधीन नियंत्रणाधीन भवनों के आवंटन की नियमावली बनाई गई थी जिसमें राजनीतिक दलों के लिए तो कार्यालय आवंटन करने का प्रावधान है, लेकिन आनुषांगिक संगठनों के लिए कार्यालय दिए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में 2016 की नियमावली लागू होने के बाद से ही आवंटन अवैध हो चुका है। इसी के चलते राज्य सम्पत्ति विभाग ने पहले खाली करने के नोटिस जारी किए, लेकिन न मानने पर आखिरकार आज इसे खुद खाली कराने के अलावा विभाग के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था।

Updated on:
02 Mar 2019 09:25 pm
Published on:
02 Mar 2019 09:23 pm
Also Read
View All
अखिलेश यादव ने बड़े मंगलवार के भंडारे में खाई पूढ़ी, फिर सरकार से पूछे तीखे सवाल, कहा- रुपया कितना गिरेगा, क्या पाताल पहुंच जाएगा?

यूपी में 26 मई को खत्म हो रहा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, अब किसके हाथ में होगी गांव की कमान, कैबिनेट में भेजा गया प्रस्ताव

UP में फ्यूल के लिए मारामारी: पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, सपा सांसद बोले- महंगाई इतनी बढ़ेगी कि आसमान छोटा पड़ जाएगा

यूपी चुनाव 2027: एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस, बिहार में हुई भूल से सीखा है सबक!

OP राजभर का पुतला फूंकने पहुंचे सपाई, पुलिस से छीना-झपटी, महिलाएं बोलीं- गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं