लखनऊ

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक लगने लगे ठहाके, शाहजहांपुर से आए तालिब ने ऐसा क्या कह दिया?

समाजवादी पार्टी लखनऊ मुख्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक दिलचस्प और हास्यपूर्ण वाकया हुआ। एक युवक ने सपा प्रमुख को कुछ ऐसी बात कही कि पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। जानिए पूरा वाकया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2025, 6:20 PM IST
akhilesh yadav press conference
PC: Samajwadi Party

सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में मीडिया से बात कर रहे थे। तभी पीछे से एक युवक ने जोर से आवाज लगाई जिससे ध्यान उसकी ओर चला गया। अखिलेश ने उसे मंच के पास बुला लिया और उसकी बात सुनी। इसके बीच पूरा माहौल हास्यपूर्ण हो गया।

रोते-रोते युवक ने सुनाई परेशानी

युवक शाहजहांपुर से आया पार्टी कार्यकर्ता तालिब था। वो मंच पर पहुंचा और रोते हुए अखिलेश यादव को अपनी परेशानी बताने लगा। तालिब ने कहा कि वो सोशल मीडिया पर पार्टी के समर्थन में एक गाना साझा कर रहा था, जिसके चलते पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। अखिलेश ने हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर ऐसा कौन सा गाना था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की?

इसके बाद तालिब ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, "अखिलेश भैया का जो सामना करेगा, उसे रेल दिया जाएगा।" यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई। खुद अखिलेश यादव भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए और पूरा माहौल हल्का-फुल्का हो गया। यह पल कैमरे में कैद हो गया और जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

तालिब ने अपने अंदाज में बताया कि वे समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करते हैं और इसी वजह से उन पर पुलिस की नजर है। हालांकि, अखिलेश यादव ने तालिब को आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ है और उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

Updated on:
7 Jul 2025, 6:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं डिप्टी कमिश्नर के पद से इस्तीफा देने वाली अनुपमा राग? प्रशासनिक सेवा के साथ बॉलीवुड में भी बनाई खास पहचान, अब इस्तीफे से चर्चा में

‘विपक्ष को दिखाएंगे अपनी ताकत’, चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ में करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में SIR का खेल: वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी के खिलाफ खोला मोर्चा

मुस्लिम सियासत: पश्चिमी यूपी से रोहिलखंड तक तेज हुई राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, पार्टियों में हिस्सेदारी की नई जंग

‘अयोध्या और काशी की तरह मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर’, मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश से मांगा समर्थन; जानिए क्या कहा