लखनऊ

गर्मी में घूमने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन Corona से स्कूल में छुट्टी का समय बदल गया..

देश भर में कोरोना के बाद से जो हालात बनें हैं वो काफी मुश्किल भरे हैं। ऐसे में सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं भी घूमने के लिए जाने से पहले स्कूलों की छुट्टियों का एक बार फिर से पता कर लें क्योंकि हाल ही में सरकार ने कोरोना को लेकर काफी निर्णय लिए हैं। वहीं जहां जिस शहर में जा रहे हैं वहाँ कोरोना की स्थिति भी पहले से मालूम कर लें।

less than 1 minute read
Apr 19, 2022
File Photo of School Holidays in India after Covid

Summer Vacations 2022 उत्तर प्रदेश में मई का मौसम लोगों के घूमने फिरने का होता है। क्योंकि बच्चों के स्कूल बंद हो जाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना की वजह से कई स्कूल एक्सट्रा क्लास भी शुरू कर रहे है। जिससे बच्चों को उनकी छूट चुकी पढ़ाई करने का मौका मिल जाए। ऐसे में कहीं भी जानें से पहले मई में कितने दिन स्कूल चलेगा ये जान लीजिए।

21 मई से हो सकती हैं छुट्टियाँ
गर्मी का मौसम इन दिनों बड़ी तेजी लू और हीट वेव में बदलता नज़र आ रहा है। ये छुट्टियाँ 21 मई से शुरू होंगी। इसका मतलब नए सत्र की शुरुआत इससे पहले होगी। साथ हुई एक्सट्रा क्लास भी 1 मई से शुरू होकर 20 मई तक चलेंगी। हालांकि येकाफी हद तक स्कूल और कालेज या कोचिंग पर भी निर्भर करता है। ऐसे में अपने स्कूल में कॉल करके इस बात की जानकारी अवश्य कर लें।


Summer Vacations गर्मियों की छुट्टियाँ
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2022 सत्र के लिए सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी का समय 21 मई से 30 जून तक रहेगा। इसलिए अगर आप भी इन गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी अभी से तैयारी कर लीजिए।


Board Exam Results
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं मार्च महीने की 24 तारीख से शुरू हैं जो 20 अप्रैल तक चलेंगी। इस दौरान 9वीं और 11वीं की कक्षाएं बंद रहेंगी। यानि 9वीं और 11वीं क्लास के बच्चों की छुट्टी रहेगी।

Ticket Plan to Trip

कहीं जानें से पहले इस बात को समझ लेना चाहिए की टिकट इतनी आसानी से नहीं मिलेगा। इस लिए पहले से प्लान कर लो।

Updated on:
19 Apr 2022 01:14 pm
Published on:
19 Apr 2022 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर