
Nana Patekar Death: उत्तर प्रदेशमें कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर के निधन की खबर से वह स्तब्ध और दुखी हैं। उनके मुताबिक, यह नाना पाटेकर के जाने की उम्र नहीं थी। राजपूत ने कहा कि नाना पाटेकर ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी वह सक्रिय रहते थे। किसान, नौजवान और बेरोजगारों को लेकर उनके सरोकारों का जिक्र करते हुए सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि नाना समाज के बीच रहकर काम करने वाले व्यक्ति थे।
सुरेंद्र राजपूत ने महाराष्ट्र के किसानों के प्रति नाना पाटेकर के रुख का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नाना किसानों से कहते थे कि उन्हें आत्महत्या करने की जरूरत नहीं है और किसी को भी परेशानी हो तो वह उनके पास आ सकता है। महाराष्ट्र के किसानों को जो उन्होंने स्पष्ट कह रखा था कि आपको आत्महत्या करने की आवश्यकता नहीं, जिसको भी कोई दिक्कत हो, वो मेरे पास आए। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर का जाना देश, समाज, मराठा समाज और फिल्मी जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। राजपूत ने कहा कि नाना ने बड़ी-बड़ी फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन वह वास्तविक जीवन में भी हीरो थे।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या जा रहे हैं और अयोध्या जाने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं होती।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव निजी यात्रा, धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक यात्रा के लिए अयोध्या जा सकते हैं। राजपूत के मुताबिक, पवन पांडे के यहां भागवत का आयोजन है और अखिलेश यादव वहां उसे सुनने जा रहे हैं।
सुरेंद्र राजपूत ने सवाल उठाया कि जब अखिलेश यादव अयोध्या जा रहे हैं तो भाजपा और उसके इकोसिस्टम को इससे परेशानी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि यह बात उनकी समझ से बाहर है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रभु श्रीराम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा वालों ने राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी की है। राजपूत ने कहा कि इसी वजह से भाजपा वाले डरे हुए हैं।