लखनऊ

Swara Bhaskar Husband: फहाद अहमद ने स्वरा भास्कर को बोला- भाई, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Swara Bhaskar Birthday: बॉलीबुड ऐक्ट्रेस स्वारा भास्कर आज अपने पति फहाद अहमद के साथ 35 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं है।

2 min read
Apr 09, 2023
Swara Bhaskar Husband
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद

बॉलीबुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शादी के बाद से ही लोगों के निशाने पर हैं लेकिन वो फिर भी अपने पति के साथ हर लंहे को खुलकर एंजॉय करती हैं। एक्ट्रेस अपनी शादी के बाद आज अपना पहला जन्मदिन मना रही हैं। स्वरा 9 अप्रैल यानी आज पूरे 35 साल की हो गई हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही सपा नेता फहाद अहमद से शादी की थी। अपनी पत्नी के सबसे स्पेशल डे को सेलिब्रेट करते हुए फहाद अहमद ने स्वरा भास्कर के लिए दिल को छू जाने वाला एक बर्थडे पोस्ट लिखा। हालांकि पोस्ट शेयर करते ही एक बार फिर स्वारा और फहाद सुर्खियों में आ गये हैं।

दरअसल, फहाद (Fahad Ahmad) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक भावुक नोट के साथ एक खूबसूरत फोटो भी साझा की। इस पोस्ट में सबका ध्यान आकर्षित करने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी वाइफ स्वारा को 'भाई' कहा है। पोस्ट के अन्त में फहाद अहमद ने सफाई देते हुए कहा कि 'भाई जेंडर न्यूट्रल हैं'। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर भी शादी से कई साल पहले एक पोस्ट में उन्हें भाई ही कहा था, जिससे बाद विवाद खड़ा हो गया था।

2018 में हुई थी रिश्ते की शुरुआत
आपको बता दें कि अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली स्वरा भास्कर ने 2018 में एक ऐसे रिश्ते की शुरुआत की, जिसके बारे में उन्होंने ने भी कभी नहीं सोचा था। सामाजिक मुद्दों पर हमेशा अपना पक्ष रखने वाली अभिनेत्री की मुलाकात देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की एक रैली के दौरान सपा नेता फहद अहमद से हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद एक समय ऐसा आया जब ट्विटर पर स्वरा ने फहद अहमद को अपना भाई बताया था।

गौरतलब है कि स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद ने 16 जनवरी को कोर्ट मैरिज करने का खुलासा करके पूरे देश में चर्चा का विषय बन गये। दोनों के रिश्ते पर कई सवालिया निशान खड़े हुए। आज यानी 9 अप्रैल को अभिनेत्री अपना 35 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

Published on:
09 Apr 2023 07:37 pm