लखनऊ

Swara Bhaskar Marriage: स्वरा भास्कर ने रचाई यूपी के लड़के के साथ शादी, जानिए कौन हैं उनके पति फहद अहमद

Swara Bhaskar Marriage: स्वरा भास्कर ने 40 दिन पहले फहद के साथ कोर्ट मैरिज की थी। तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कोर्ट में शादी के बाद अब अगले महीने ये कपल सात फेरे लेगा।

less than 1 minute read
Feb 17, 2023
Swara Bhaskar Marriage with Fahad Ahamad
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कोर्ट मैरिज कर पति फहद और परिवार के साथ

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का खुलासा किया है। उन्होंने एक वी‌डियो शेयर करके बताया क‌ि वह 40 दिन पहले फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी हैं। गुपचुप तरीके से शादी करना फिर फिर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करना उनके फैंस के लिए चौंका रहा है।

कौन हैं स्वरा के पति फहद अहमद
स्वरा ने 31 साल के फहद अहमद नाम के लड़के से शादी की है। फहद अहमद एक पॉलिटिशियन हैं। जिन्हें स्वरा भास्कर काफी समय से डेट कर रहीं थी।

यूपी में हुआ फहद का जन्म
फहद अहमद समाजवादी पार्टी की यूथ इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। फहद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने AMU यानी अलीगढ़ मुस्‍लिम यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

MPhil के लिए उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस मुंबई की ओर रुख किया। यहीं से उन्होंने राजनीत‌ि की दुनिया में कदम रखा। फहद ने इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस यूनियन के महासचिव के रुप में भी काम किया है।

फहद कब हुए Samajwadi Party में शामिल ?
फहद साल 2022 जुलाई में Samajwadi Party नेता अबू आसिम आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। वह अपने अब तक के राजनीतिक करियर में जेल भी जा चुके हैं।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद कब लेंगे सात फेरे?
पिछले महीने में स्वरा और फहद कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। दोनों अगले महीने पूरे रीत‌ि रिवाज से सात फेरे लेंगे।

Updated on:
17 Feb 2023 11:57 am
Published on:
17 Feb 2023 10:23 am