लखनऊ

जानें कैसी थी आजादी की वो पहली शाम, बताया 99 वर्षीय नेता ने

आजादी की वो शाम वाकई यादगार थी। यकीन नहीं हो रहा था कि देश आजाद हो चुका है। उस रोज हमने लखनऊ में मिठाइयां बांटी थीं।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 5:44 PM IST
gg
जानें कैसी थी आजादी की वो पहली शाम, बताया 99 वर्षीय नेता

लखनऊ. आजादी की वो शाम वाकई यादगार थी। यकीन नहीं हो रहा था कि देश आजाद हो चुका है। उस रोज हमने लखनऊ में मिठाइयां बांटी थीं। ये कहना है यूपी की पूर्व शिक्षा मंत्री व गांधी परिवार की करीबी माने जाने वाली स्वरूप कुमार बख्शी उर्फ 'बख्शी दीदी' का, जो कि आजादी की वो पहली शाम की गवाह भी रही हैं। अगले साल अपना 100वां जन्मदिन मनाएंगी। उनकी इच्छा है कि वे अपने 100वें जन्मदिन के मौके पर देश को गांधी के रास्ते पर ही चलता हुआ देखें। जहां नफरत नहीं भाईचारे को बढ़ावा दिया जाए।

पत्रिका से बातचीत में स्वरूप कुमारी बख्शी ने बताया कि 15 अगस्त 1947 के दिन वे लखनऊ में थीं। आजादी के आंदोलन के दौरान वे जेल भी गईं। जैसे ही घोषणा की हुई देश को आजादी मिल गई है उनकी आंखों में आंसू आ गए। वे नेहरू को हमेश से अपना आइडल मानती थीं। स्वरूप कुमारी बख्शी की उम्र भले ही 99 बरस हो गई हो लेकिन उन्हें आज भी कांग्रेस से जुड़ी हर बात याद है। वह साल 1929 में महज 11 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ कांग्रेस में शामिल हुईं। साल 1929 में वह अपने परिवार के कांग्रेस के लाहौर सेशन में हिस्सा लेनें भी गईं थीं। इस दौरान पंडित नेहरू ने पूर्ण स्वराज की बात कही थी जिसके बाद से देश की सियासत में नेहरू का कद बढ़ गया। साल 1942 में कांग्रेस के बॉम्बे सेशन में भी हिस्सा लेने वह पहुंचीं थी। इसके बाद उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए आंदोलन शुरू किया। उस दौरान लखनऊ में उनकी गिरफ्तारी भी हुईं। वह लगभग 21 दिन जेल में रहीं। साल 1947 में मिली आजादी के बाद स्वरूप कुमारी बख्शी का कांग्रेस में कद बढ़ गया।

नेहरू-गांधी परिवार की खास रही हैं

स्वरूप कुमारी बख्शी के बारे में कहा जाता है कि इंदिरा गांधी उन पर इतना भरोसा करती थीं कि रायबरेली-अमेठी में कांग्रेस को जिताने की जिम्मेदारी स्वरूप कुमारी बख्शी को ही दे रखी थी। इंदिरा के बाद जब राजीव गांधी चुनाव लड़ने आए अमेठी आए तो ऊषा मालवीय ने अपनी मां के साथ अमेठी में कई दिन बिताए। ऊषा ने बताया कि इस दौरान उन लोगों तिलोई समेत अमेठी के कई इलाकों में दिन-रात कैंपनिंग की। वो चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। स्वरूप कुमारी बख्शी पेशे से लेखक भी हैं। वह अब तक 36 किताबें लिख चुकी हैं जिनमें अधिकतर फिक्शन हैं।

फिट हैं 'दीदी'

बक्शी दीदी 99 की उम्र तक फिट हैं। इसका राज वह खुद अपनी जिंदादिली को बताती हैं। वे सुबह उठकर कुछ देर योगा जरूर करती हैं, खाना सादा खाती हैं। पूजा में उनका मन खूब लगता है, और शाम को चंद कदम ही सही, टहलती जरूर हैं। अब लिखना तो नहीं हो पाता लेकिन जो लिख चुकी हैं उसे प्रकाशित कराने की तैयारी कर रही हैं।रचनाओं के संपादन कार्य में उनकी बेटी भी सहयोग कर रही हैं।

Updated on:
21 Aug 2018, 5:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Owaisi-Chandrashekhar Alliance: ‘अब्दुल को मिलेगा बराबर का दर्जा’, ओवैसी बोले- हमारे लोगों को सिर्फ वोटर बनकर इस्तेमाल किया गया

यूपी में ओवैसी और चंद्रशेखर ने किया गठबंधन, 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; नाम रखा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’

‘यादव-यादव बोलकर ज्यादा सीना न ठोंके’, अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला, बोले- हर चौराहे पर गुंडों को पाल रखा है

‘सबको गठबंधन बनाने की आजादी’, ओवैसी और चंद्रशेखर के साथ आने पर इमरान मसूद ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हम अपने हिसाब से आगे बढ़ेंगे

‘बोल बिगड़ गए हैं, हार का डर है’, अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, बोले- गोपालकों का अपमान अक्षम्य, 2027 में हमेशा के लिए हारेंगे