लखनऊ

Video: ओम प्रकाश राजभर के आवास के बाहर शिक्षकों का प्रदर्शन

मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास पर पुलिस ने अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार। अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा इको गार्डन
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2023, 2:48 PM IST
  अभ्यर्थियों से खुद मंत्री ने की बातचीत
अभ्यर्थियों से खुद मंत्री ने की बातचीत

ओम प्रकाश राजभर के घर के बाहर 69000 और 68000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के मामले पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों से ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि धरना देने से कुछ नहीं होगा मुझे पत्र दीजिए, मुख्यमंत्री से मिलकर आग्रह करूंगा। सदन में कोई मां का लाल नहीं है, जो पिछड़े दलितों के लिए आवाज उठाता हूं।

मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव हैं , आज तक कभी आपके लिए आरक्षण की बात नहीं की होगी। मैं अभी मंत्री तो हूं नहीं लेकिन एनडीए में शामिल जरूर हूं आपकी बात ऊपर तक पहुंचाऊंगा।

ओमप्रकाश राजभर के आवास पर पुलिस ने अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार। अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा इको गार्डन। पार्क रोड स्थित ओम प्रकाश राजभर के आवास का अभ्यर्थियों ने किया था घेराव।

Published on: