मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि, आगामी हफ्ते में खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर पूर्वी उत्तर प्रदेश की अपेक्षा ज्यादा प्रभावी होगी। शीत लहर वाले जिलों में सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। यूपी में शीत लहर के साथ ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में लगभग चार से पांच डिग्री तक की गिरावट अभी और हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम में सुबह के समय हल्का कोहरा होने के आसार हैं। शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है, वहीं शहर का औसत एक्यूआइ 126 पर दर्ज किया गया है।
बर्फबारी का अब मैदानी क्षेत्र में असर :- पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में शीत लहर की शुरुआत हो चुकी है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्र में देखा जा सकता है। तराई इलाके और पहाड़ से लगे जिलों में तापमान बुरी तरह से नीचे आ गया है। कोहरा और शीतलहर चल रही है।
प्रदेशभर में ठंड और शीत लहर शुरू :- मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि, आगामी हफ्ते में खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर पूर्वी उत्तर प्रदेश की अपेक्षा ज्यादा प्रभावी होगी। शीत लहर वाले जिलों में सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दोपहर के समय धूप के साथ ठंड होगी और मौसम साफ रहेगा। शनिवार से प्रदेशभर में ठंड और शीत लहर शुरू हो गई है।
तालकटोरा में एक्यूआइ का स्तर 167 :- उधर, लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) मापने के लिए प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। इनके अनुसार तालकटोरा में एक्यूआइ का स्तर 167, लालबाग में 151, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में 123, कुकरैल पिकनिक स्पाट-एक में 99 और गोमती नगर में एक्यूआइ का स्तर 90 पर दर्ज किया गया है।
रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री :- लखनऊ में बुधवार के बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है। रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है। शहर का औसत एक्यूआइ 211 पर दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें... यूपी में शीतलहर तेज, दिल और सांस के 11 मरीजों ने तोड़ा दम