लखनऊ

सीएम योगी पर हो सकता है आतंकी हमला, अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

जारी किए गए अलर्ट बताया गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले की साजिश दिल्ली एनसीआर समेत पूरे यूपी में रची जा रही है।
1 minute read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 4:43 PM IST
Yogi Security
Yogi Security

लखनऊ. सीएम योगी पर आतंकी हमले का खतरा मडरा रहा है। जारी किए गए अलर्ट बताया गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले की साजिश दिल्ली एनसीआर समेत पूरे यूपी में रची जा रही है। बताया जा रहा है कि आतंकी हमले के दौरान ही सीएम योगी को निशाना बनाया जा सकता। खबर मिलते ही यूपी पुलिस में हड़कंप मच गया है, वहीं लखनऊ समेत अन्य जिलों में सीएम योगी के दौरों को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मध्यप्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग ने जारी किया एलर्ट-

स्वतंत्रता दिवस बेहद करीब है और पूरे देश में इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। वहीं पुलिस भी इसे लेकर चौकन्ना हो गई है। इसी बीच मध्यप्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग ने दिल्ली और यूपी पुलिस को अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि सीएम योगी पर आतंकी हमला हो सकता है। साथ ही कहा गया है कि सीएम योगी के दिल्ली प्रवास के समय भी उन पर हमला हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए।

कम उम्र के लड़कों का हो सकता है इस्तेमाल-

जानकारी में बताया गया है कि हमले को अंजाम देने के लिए कम उम्र के लड़कों को इस्तेमाल हो सकता। यह सभी लड़के दिल्ली एनसीआर को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। वहीं आतंकी यूपी के अहम धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना सकते हैं।

लखनऊ में भी बढ़ी सुरक्षा-

गृह विभाग से मिले अलर्ट के बाद राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय एनेक्सी व लोक भवन में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम ऑफिश में मेटल डिटेक्टर से लेकर पुलिस जवानों की संख्या सब कुछ चौकस कर दी गई है। मुख्य पटल से इंट्री गेट पर भी मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। काफी संख्या में एलआईयू के जवानों को भी यहां के परिसर में तैनात किया गया है।

Published on: