लखनऊ

Government’s new plan:सरकार 16 हजार परिवारों को सस्ते दाम में देगी घर

Government's new plan:सरकार जल्द ही राज्य में कम आय वाले 16 हजार परिवारों को सस्ते दाम में घर बनाकर देने वाली है। ये प्रोजेक्ट मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। राज्य में पहली बार ये योजना शुरू हुई है।

less than 1 minute read
Dec 06, 2024
सरकार कम आय वाले लोगों को सस्ते दाम में घर बनाकर देगी

Government's new plan:सरकार 16 हजार लोगों को सस्ते दाम में घर मुहैया कराने की तैयार कर रही है। उत्तराखंड में ये प्रोजेक्ट मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। उत्तराखंड आवास विकास परिषद और एमडीडीए, कम आय वाले परिवारों के लिए पहली बार इस योजना पर काम कर रहे हैं। राज्य बनने के बाद परिषद पहली बार अपनी आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रहा है। परिषद निजी निवेशकों के साथ 15 प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। इनमें कुल 12,856 आवास बनेंगे। इसके अलावा विकास प्राधिकरण भी पांच प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है, जिसमें 3104 आवास हैं। जल्द ही निर्बल वर्ग या कम आय वाले परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय के लक्ष्य को केंद्रित करते हुए पीएम आवास योजना लागू की। इसके तहत आवास विहीन परिवारों को पक्का घर दिया जा रहा है। उत्तराखंड में आवास विकास प्राधिकरण, इस योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

घर में दो रूम, किचन टॉयलेट की सुविधा

अपर आयुक्त आवास पीसी दुम्का के मुताबिक पीएम आवास योजना में लाभार्थी को महज ढाई लाख रुपये में घर मिल जाता है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत निजी निवेशक छह लाख रुपये की लागत से दो रूम, किचन और टायलेट जैसी सुविधाओं से युक्त घर तैयार करता है। इसमें से उन्हें केद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत साढ़े तीन लाख रुपये मिलते हैं। उधर, लाभार्थी को शेष ढाई लाख रुपये के आसान ऋण पर घर मिल जाता है।

Published on:
06 Dec 2024 08:39 am
Also Read
View All

अगली खबर