लखनऊ

अनिवार्य तबादलों की सूची 15 अप्रैल को होगी जारी, हर शिक्षक भर सकता है दस विकल्प

Compulsory Transfers:शिक्षा विभाग में अनिवार्य तबादलों की सूची 15 अप्रैल को जारी हो जाएगी। तबादलों की जद में आ रहे शिक्षकों को 20 अप्रैल तक आवेदन और विकल्पों का निर्धारण करना होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2025, 11:19 AM IST
Chhatarpur SDM removed in major administrative reshuffle in MP
Chhatarpur SDM removed in major administrative reshuffle in MP

Compulsory Transfers:अनिवार्य तबादलों की जद में आ रहे शिक्षकों की सूची 15 अप्रैल को जारी हो रही है। दरअसल, उत्तराखंड में सुगम और दुर्गम में लंबे समय से तैनात शिक्षकों का अनिवार्य तबादला होना है। इसके तहत दुर्गम में तैनात शिक्षकों को सुगम जबकि सुगम में तैनात शिक्षकों को दुर्गम स्कूलों में भेजा जाएगा। राज्य में अनिवार्य तबादलों के दायरे में आ रहे शिक्षकों की लिस्ट 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। शिक्षकों को स्कूल के प्रमुख के माध्यम से 20 अप्रैल तक सभी को अपने आवेदन व विकल्प मुख्य शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती ने तबादला कार्यक्रम के संबंध में जरूरी गाइडलाइन जारी की है।

ऑनलाइन मिलेगी जानकारी

अनिवार्य तबादले के जद में अ रहे शिक्षकों की सूची 15 अप्रैल को जारी होने वाली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशकके मुताबिक 15 अप्रैल को www.schooleducation.uk.gov.inविभागीय वेबसाइट पर जारी होने वाली सूची में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, एलटी सभी शिक्षकों का ब्योरा रहेगा। साथ ही रिक्त पदों का विवरण भी शामिल होगा। हर शिक्षक को दस विकल्प देने का अधिकार होगा। वेबसाइट पर दर्शाए जाने वाले रिक्त पदों के आधार पर ही तबादले किए जाएंगे।

Updated on:
22 Mar 2025, 11:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7