लखनऊ

BJP Organizational Elections:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का जल्द होगा ऐलान, प्रांतीय पार्षद हुए तय

BJP Organizational Elections:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए प्रांतीय पार्षद तय कर दिए गए हैं। प्रदेश संगठन ने प्रांतीय पार्षदों के नाम शीर्ष नेतृत्व को भेज दिए हैं। अब जल्द ही चुनाव तिथि का ऐलान हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2025, 4:13 PM IST
The name of the new state president of BJP may be announced soon
उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चयन को प्रांतीय पार्षद तय कर दिए गए हैं

BJP Organizational Elections: बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्दी होने वाला है। उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष चयन के लिए प्रांतीय पार्षद तय कर दी गई है। बता दें कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव मार्च में ही प्रस्तावित है। इसमें नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के साथ ही प्रांतीय पार्षदों को भी मतदान करना है। भाजपा जिलाध्यक्षों का चयन पहले ही कर चुकी है। इधर, अब प्रांतीय पार्षदों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। इधर पार्टी के भीतर प्रदेश अध्यक्ष के लिए गहमागहमी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दावेदार दिल्ली में शीर्ष नेताओं से गोपनीय मुलाकातें कर रहे हैं। साथ ही कई संपर्कों के जरिए समीकरणों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए अभी तक कुमाऊं से तीन दावेदार खुलकर सामने आ चुके हैं, लेकिन पार्टी के सियासी समीकरणों के अनुसार माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद पर गढ़वाल के किसी चेहरे की ताजपोशी हो सकती है। हालांकि विधानसभा के बजट सत्र में उपजे विवाद के बाद परिस्थितियों में तेजी से बदलाव भी आ रहा है। ऐसे में अब अध्यक्ष पद का चुनाव भी खासा दिलचस्प हो गया है। संगठनात्मक चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए विधायक खजानदास ने इस बात की पुष्टि की कि शीर्ष नेतृत्व ने प्रांतीय पार्षदों के नाम मांगे हैं।

महेंद्र भट्ट अब रेस में पड़े ढीले!

भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पूर्व में दोबारा कमान मिलने की संभावनाए जताई जा रही थी। लेकिन बीते दिनों विधान सभा में बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की विवादित टिप्पणी के बाद महेंद्र भट्ट भी काफी चर्चाओं में आ गए थे। प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे और महेंद्र भट्ट के बेटे का पार्टनरशिप में रिजॉर्ट बनने का मामला काफी चर्चाओं में रहा था। उस रिजॉर्ट तक पहुंचने के लिए अवैध रूप से सड़क निर्माण के कारण प्रेमचंद अग्रवाल के पुत्र के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। सियासी जानकारों का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए पार्टी महेंद्र भट्ट से इतर किए अन्य बड़े नेता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।

Updated on:
24 Mar 2025, 4:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7