लखनऊ

धर्म परिवर्तन की आशंका पर बखेड़ा, भाजपाइयों ने की नारेबाजी

Uproar over religious conversion:धर्म परिवर्तन की आशंका पर बखेड़ा हो गया। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपाइयों का आरोप है कि एक संस्था क्षेत्र के हिंदुओं को दूसरे धर्म की किताबें पढ़ा रही हैं। हंगामा बढ़ता देख संस्था के पदाधिकारी खिसक गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Nov 25, 2024
धर्म परिवर्तन को लेकर सातताल में हंगामा हो गया

Uproar over religious conversion:धर्म परिवर्तन की आशंका पर हंगामा खड़ा हो गया। ये मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सातताल क्षेत्र का है। भाजपाइयों ने एक संस्था पर महिलाओं का धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर दी। मामले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का कहना है कि संस्था की ओर से महिलाओं को दूसरे धर्म की किताबें पढ़ाई जा रहीं थीं। भीमताल से सात किमी दूर सातताल क्षेत्र में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। विरोध बढ़ता देख वहां मौजूद महिलाएं वाहनों में सवार होकर चलीं गईं। सूचना पर भीमताल एसओ विमल मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पढ़ाई जा रही थी दूसरे धर्म की किताबें

पुलिस ने वहां मौजूद कुछ महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने धर्म परिर्वतन जैसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट का कहना था कि सातताल में एक संस्था की ओर से ग्रामीण महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत मिली थी। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बहुत महिलाएं मौजूद थीं। भट्ट ने आरोप लगाया कि संस्था की ओर से महिलाओं का धर्म परिवर्तन करने की पूरी तैयारी चल रही थी। जानकारी जुटाने पर पता चला कि अलग धर्म की किताबें पढ़ाई जा रहीं थीं।

Published on:
25 Nov 2024 08:44 am
Also Read
View All

अगली खबर