लखनऊ

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सचिव को जान से मारने की धमकी, परिवार पर भी हमले की बात

- उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के चेयरमैन व सचिव को जान से मारने की मिली धमकी - पत्र लिखकर दी गई धमकी - पत्र पर प्रेषक के रूप में भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा प्रयागराज लिखा - एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2020, 12:22 PM IST
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सचिव को जान से मारने की धमकी, परिवार पर भी हमले की बात
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सचिव को जान से मारने की धमकी, परिवार पर भी हमले की बात

पत्रिका ब्रेकिंग

लखनऊ. उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के चेयरमैन व सचिव को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी आयोग कार्यालय से भेजे गए पत्र के माध्यम से की गई है। इस पत्र पर किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं लेकिन प्रेषक के रूप में भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा प्रयागराज लिखा है। पत्र मिलने के बाद एसएसपी सर्वेश त्रिपाठी ने पत्र की जांच एलआईयू से कराई है। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उप्र लोकसेवा आयोग के सचिव जगदीश की ओर से एसएसपी को भेजी गई शिकायत में जिस पत्र का उल्लेख किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि पीसीएस 2018 का रिजल्ट फिर से न घोषित किए जाने पर चेयरमैन व सचिव को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी मिली है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

उप्र लोकसेवा आयोग अध्यक्ष को धमकी देने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। पिछले साल नवंबर में फोन पर धमकी व अभद्रता की गई थी। जिसमें आयोग अध्यक्ष की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। खास बात यह थी कि जिस नंबर से आयोग अध्यक्ष को धमकी दी गई, उसी नंबर से बेसिक शिक्षा परिषद की तत्कालीन सचिव रूबी सिंह को भी धमकाया गया था।

Published on: