लखनऊ

Railway train time: एक नवंबर से कई ट्रेनों का बदल जाएगा समय, यात्रा से पहले देख लें सूची

इलाहाबाद मंडल की 48, झांसी मंडल की 20 और आगरा मंडल की 19 ट्रेनों का वक्त बदलने जा रहा है।

2 min read
Oct 31, 2017
Indian Railway

लखनऊ. एक नवंबर से लागू हो रही रेलवे की नई समय सारिणी Railway train time में कई ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। इसमें इलाहाबाद मंडल की 48, झांसी मंडल की 20 और आगरा मंडल की 19 ट्रेनों का वक्त बदलने जा रहा है, जिन ट्रेनों का समय बदल रहा है, उसमें इलाहाबाद-दिल्ली दुंरतो और इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा बीते एक वर्ष के दौरान रेलवे द्वारा शुरू की गईं तमाम ट्रेनों को भी रेलवे की नई समय सारिणी में जगह मिलने जा रही है। रेलवे कई ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ा रहा है। रेलवे की नई समय सारिणी में लखनऊ से गुजरने वाली भी कई ट्रेनें शामिल हैं।

कानपुर ईएमयू 10 मिनट पहले पहुंचेगी

ये भी पढ़ें

ONLINE Reservation: जानिये ट्रेन में टिकट बुकिंग के नए नियम

नई समय सारिणी Railway train time में दिल्ली दुंरतो एक्सप्रेस अब इलाहाबाद पहुंचने में 20 मिनट कम समय लेगी। गाड़ी संख्या 12276 नई दिल्ली से रात 10.40 बजे चलने के बाद अब सुबह 5.50 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी। अभी दुरंतो सुबह 6.10 बजे इलाहाबाद पहुंचती है। इसी तरह इलाहाबाद से रात 10.40 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12275 दुरंतो अब रात 10.15 बजे वहां से रवाना होगी। इसी तरह इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 14115 का समय भी बदल गया है। अब यह ट्रेन रात 11.25 की बजाय रात 11.45 बजे रवाना होगी। हालांकि इसके हरिद्वार पहुंचने का समय दिन में 1.50 बजे ही रहेगा। ऐसे में हरिद्वार एक्सप्रेस अब इलाहाबाद से हरिद्वार पहुंचने में 20 मिनट का कम समय लेगी। इसी तरह इलाहाबाद से कानपुर जाने वाली ईएमयू भी अब दस मिनट पहले ही कानपुर पहुंच जाएगी। नई समय सारिणी में गाड़ी संख्या 64591 ईएमयू सुबह 11.40 की बजाय सुबह 11.30 बजे कानपुर पहुंच जाएगी।

इन प्रमुख गाडिय़ों का बदलेगा समय

11062 दरभंगा-एलटीटी, 12311 हावड़ा-कालका मेल, 14115 हरिद्वार एक्सप्रेस, 12427 रीवा एक्सप्रेस, 12323 हावड़ा-आनंद विहार, 15548 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस, 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस, 12168 वाराणसी-एलटीटी, 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस, उधमपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का समय एक नवंबर से बदल जाएगा।

इन ट्रेनों का बदलेगा नंबर

वहीं, इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के नंबर में भी एक नवंबर से बदल जाएंगे। इसमें प्रमुख रूप से इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस का नंबर अब 24155/24156 की बजाय 22431/22432 हो जाएगा। इसके अलावा मथुरा-छपरा एक्सप्रेस का 15107/15108 का नंबर 22531/22532 एवं भुवनेश्वर-नई दिल्ली का 22811/22812 की बजाय 20817/20818 हो जाएगा। इसके अलावा एलटीटी-दरभंगा पवन का नंबर 11065/11066 की बजाय 11061/11062 हो जाएगा।

इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस को स्थान

इलाहाबाद से आनंद विहार के बीच शुरू होने वाली हमसफर एक्सप्रेस को भी स्थान मिला है। रेलवे की समय सारिणी में हमसफर एक्सप्रेस के इलाहाबाद एवं आनंद विहार टर्मिनल में आगमन-प्रस्थान का समय दर्शाया जा रहा है। हालांकि इस ट्रेन का संचालन और कॉमर्शियल स्टॉपेज कहां होंगे, इसकी जानकारी समय सारिणी में फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इलाहाबाद से हमसफर एक्सप्रेस का प्रस्थान प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार की रात 10.20 रहेगा, जो सुबह 6.15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। इसी तरह आनंद विहार से हमसफर एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार और रविवार की रात 10.40 बजे चलकर सुबह 6.10 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी।

ये भी पढ़ें

इंडियन रेलवे के कर्मचारियों में दहशत…जानिए क्या है कारण
Published on:
31 Oct 2017 10:03 pm
Also Read
View All