27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ONLINE Reservation: जानिये ट्रेन में टिकट बुकिंग के नए नियम

माना जा रहा है कि रेलवे ने टिकट की ऑनलाइन बुकिंग करवाने के लिए नियमों में बदलाव कर यात्रियों को ये नई सुविधा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 1 Nov 2017, 10:44 AM IST

bhartiya rail

भोपाल। IRCTC ने ट्रेन टिकट की बुकिंग के नियम बदलते हुए इसमें कुछ फीचर्स बढ़ा दिए गए हैं। वहीं कुछ नए विकल्प भी शुरू किए हैं। ऐसे में यदि आप IRCTC से टिकट बुक कराने जा रहे हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें, जिससे आपको कोई परेशानी ना हो।

ये किए हैं नए बदलाव:

- अब आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग के दौरान आपसे आपकी राष्ट्रीयता पूछी जाएगी। यानी राष्ट्रीयता बताने पर ही ट्रेनों में आरक्षण मिलेगा। रेलवे इसे जल्द लागू करने की तैयारी में है। रेलवे बोर्ड के निदेशक विक्रम सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
- इसके अलावा अगर वरिष्ठ नागरिक भी अगर टिकट बुक करेंगे तो उनसे पूछा जाएगा, 'क्या आप सीनियर सिटीजन किराए में छूट लेना चाहते हैं या नहीं?

- इसके साथ ही रिजर्वेशन फॉर्म में एक कॉलम ये भी जोड़ा जाएगा कि सीनियर सिटीजन अपने टिकट में कितने फीसदी की छूट चाहते हैं।
- IRCTC ने रिजर्वेशन फॉर्म में पुरुष, महिला के साथ किन्नरों (थर्ड जेंडर) का भी कॉलम जोड़ेगा।

3 घंटे लट तो मिलेगा पूरा पैसा वापस :
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को तोहफा दिया है। ट्रेन तीन घंटे लेट होने की स्थिति में अब ऑनलाइन टिकट करवाने वालों को भी पूरा किराया वापस मिलेगा। पहले ये सुविधा सिर्फ काउंटर से टिकट करवाने वालों के लिए ही उपलब्ध थी।

माना जा रहा है कि रेलवे ने टिकट की ऑनलाइन बुकिंग करवाने के लिए नियमों में बदलाव कर यात्रियों को ये नई सुविधा दी है। इतना ही नहीं ट्रेन 3 घंटे लेट होने और उसके बाद टिकट कैंसिल करवाते ही ई-टिकट की आधी राशि आपके खाते में तुरंत आ जाएगी। बाकी 50% की राशि यात्रा की जांच रिपोर्ट आने के बाद मिल सकेगी।

वहीं ई-टिकट का पैसा वापस पाने के लिए आईआरसीटीसी में उपलब्ध टीडीआर के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। इस ऑप्शन में आपको अपने टिकट का पीएनआर नंबर और यात्रा संबंधी अन्य जानकारी भरनी होगी। एक बार जानकारी सेव हो जाने पर सबमिट कर दें।
आईआरसीटीसी पर आप टीडीआर का स्टेटस भी चैक कर सकते हैं। खाते में राशि आने पर आपको बैंक का अलर्ट मोबाइल पर मिल जाएगा. वहीं नेट बैंकिंग के जरिए आप ई-स्टेटमेंट भी इसकी डीटेल मिल जाएगी।

बैंक के कार्ड पर बैन नहीं:
आईआरसीटीसी ने बयान दिया है कि उन्होंने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए किसी भी बैंक के कार्ड पर बैन नहीं लगाया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब एसबीआई और आईसीआईसीआई समेत 6 अन्य बैंकों के कार्ड से टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे और केवल इंडियन ओवरसीज बैंक, कैनरा बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के कार्ड के जरिए ही आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे, लेकिन भारतीय रेलवे की ओर से अब इस सूचना को गलत बताया गया है।