लखनऊ

फरार बदमाशों पुलिस ने बताई हैसियत, रखा पांच रुपये इनाम, शहर में लगाए पोस्टर

status of scoundrels:फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी पर अब एक लाख, 50 हजार नहीं, बल्कि केवल पांच रुपये इनाम रखा जाएगा। उत्तराखंड के यूएस नगर पुलिस की इस पहल की सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। इस छोटे से इनाम के जरिए पुलिस अपराधियों को उनकी हैसियत बताना चाहती है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2024, 2:42 PM IST
Udham Singh Nagar Police has placed a reward of five rupees on the absconding miscreants
मणिकांत मिश्रा, एसएसपी यूएस नगर

status of scoundrels:इनामी बदमाशों का नाम सुनते ही लोगों में दहशत पैदा हो जाती है। लोग इनाम की रकम को देखकर ही बदमाशों का कद तोलते हैं। यानी कि जिस बदमाश पर जितना अधिक इनाम उस बदमाश का कद भी उतना ही बड़ा मना जाता है। लेकिन उत्तराखंड के यूएस नगर पुलिस ने ऐसे कुख्यातों की दहशत कम करने का नया तरीका निकाला है। दिनेशपुर में फायरिंग कर अशांति फैलाने के आरोपियों पर पुलिस ने महज 5-5 रुपए का इनाम घोषित किया है। घोषित इनाम की इस राशि को सुनकर हर कोई हैरत में पड़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पुलिस के मुताबिक अपराधियों की इतनी ही हैसियत है। जल्द तीनों आरोपियों के पोस्टर भी इनाम के साथ जिले भर में लगाने की पुलिस तैयारी कर रही है। पुलिस इस छोटे से इनाम के जरिए बदमाशों की औकात से जनता को रूबरू कराना चाहती है। इसीलिए बदमाशों पर महज पांच-पांच रुपये इनाम घोषित किया गया है।

तीन आरोपी चल रहे फरार

उत्तराखंड के दिनेशपुर के जाफरपुर में 40 राउंड फायरिंग से बवाल हो गया था। पुरानी रंजिश को लेकर बीते दिनों दिनेशपुर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा था। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हैं। सोमवार को पुलिस ने तीनों पर महज पांच-पांच रुपए का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक फायरिंग के मामले में फरार आरोपी रुद्रपुर के अर्जुनपुर निवासी जसवीर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, नेताजी नगर दिनेशपुर निवासी मनमोहन सिंह पुत्र जगवीर सिंह और गज्जीपुरा जिला रामपुर (यूपी) निवासी साहब सिंह पुत्र जसवंत सिंह पर पांच-पांच रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

बदमाशों की कोई हैसियत नहीं:एसएसपी

यूएस नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि जनता में खौफ बनाने की कोशिश करने वाले इन अपराधियों की हैसियत पांच रुपए लायक ही थी। लिहाजा ये इनाम घोषित किया गया है। जल्द तीनों आरोपियों के पोस्टर भी शहर भर में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बदमाशों को पुलिस जल्द ही सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि बदमाश चाहे पाताल में भी क्यों न छिप जाएं उन्हें खोजकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Updated on:
22 Oct 2024, 2:42 PM IST
Published on: