लखनऊ

ट्रेन में छेड़खानी ने खोला धर्मांतरण का काला राज: समीर निकला सलामत, छांगुर बाबा गैंग से जुड़ा कनेक्शन!

Religious Conversion Racket Uttar Pradesh : एक युवती से ट्रेन में छेड़खानी हुई। इसके बाद एक बहुत बड़ा भेद खुल गया। एक धर्मांतरण का मामले सामने आया।

2 min read
Mar 18, 2026
समीर निकला सलामत, PC- Patrika

लखनऊ : जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस में एक युवती से छेड़छाड़ हुई है। युवती ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर जीआरपी पहुंची। शिकायत के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में जांच शुरू की। छेड़खानी करने वाला युवक अटेंडेंट था और वह रायबरेली का निवासी है, उसका नाम पवन गुप्ता है। लेकिन, इस मामले में एक ट्विस्ट आया।

जीआरपी ने युवती से भी पूछताछ शुरू की तो युवती ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। इसके बाद युवती से पूछा की वह किसके साथ सफर कर रही है। तो युवती ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ सफर कर रही है। युवती ने आगे बताया कि दोनों की इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। इनका नाम समीर हैं और यह CRPF में कंमाडेंट हैं। इस पर जीआरपी को कुछ शक हुआ।

ये भी पढ़ें

योगी सरकार के 9 साल पूरे, सीएम बोले- अब न दंगे, न कर्फ्यू का डर, रमजान और नवरात्रि साथ-साथ

GRP की पूछताछ में टूटा समीर

जीआरपी ने जब समीर से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। समीर ने कहा मेरा नाम सलामत है और मैं लड़कियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जाल में फंसाता हूं। इसके बाद मैं उनका धर्मांतरण करवा देता हूं। इसके बाद से मैं इन लड़कियों से पैसे ऐंठता हूं। सलामत ने आगे बताया कि वह इस युवती को बलरामपुर ले जाने की फिराक में है और वहां इसका धर्मांतरण करवाता।

छांगुर गैंग से संपर्क?

युवक का छांगुर गैंग से कनेक्शन भी पुलिस और खुफिया एजेंसी खंगाल रही है। युवक इससे पहले भी पीलीभीत की युवती को झांसे में ले चुका है। उसका भी धर्मांतरण कराने की कोशिश की थी। उस मामले में युवक के खिलाफ FIR हुई थी और युवक को जेल भेजा गया था।

युवती की शिकायत के आधार पर चारबाग में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना बांदा क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण शून्य FIR को जीआरपी बांदा ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कौन है छांगुर बाबा

छांगुर बाबा उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले का निवासी है, जो हाल ही में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय धर्मांतरण गिरोह (Religious Conversion Racket) के मास्टरमाइंड के रूप में चर्चा में आया है। वह कभी साइकिल पर फेरी लगाकर अंगूठियां और ताबीज बेचता था, लेकिन पुलिस जांच के अनुसार, कुछ ही वर्षों में उसने धर्मांतरण के खेल के जरिए करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया। जांच में खुलासा हुआ है कि उसे पाकिस्तान, सऊदी अरब, दुबई और तुर्की जैसे देशों से भारी मात्रा में विदेशी फंडिंग मिल रही थी। उसके 40 से अधिक बैंक खातों में 100 करोड़ से 500 करोड़ रुपये तक के लेनदेन के सबूत मिले हैं। फिलहाल, छांगुर बाबा को उत्तर प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है और उस पर 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम' के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने बलरामपुर में उसके द्वारा किए गए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर भी चलाया है।

Published on:
18 Mar 2026 06:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर