लखनऊ

इकाना स्टेडियम के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, तीन की हालत नाजुक

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा...

less than 1 minute read
Nov 04, 2018
लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल

लखनऊ. राजधानी में रविवार सुबह इनोवा कार और कंटेनर की भिड़ंत में डॉक्टर समेत दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गये। यह दर्दनाक हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुआ। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर इकॉना स्टेडियम के पास फैजाबाद रोड की ओर कानपुर की ओर जा रहे कंटेनर में इनोवा कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक, मुहम्मदाबाद निवासी डॉ. प्रसाद पत्नी श्वेता व छोटे बेटे के साथ शनिवार को लखनऊ आये थे। उनका बड़ा बेटा भी रात को कोटा से आ गया था। यह सभी सुबह चार बजे इनोवा कार से मुहम्मदाबाद के लिए निकले थे। रविवार सुबह जैसे ही वह इकॉना स्टेडियम के पास पहुंचे फैजाबाद की ओर से आ रहे कंटेनर से उसे टक्कर मार दी। हादसे में डॉक्टर प्रसाद और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गये।

Updated on:
04 Nov 2018 01:10 pm
Published on:
04 Nov 2018 01:01 pm
Also Read
View All