लखनऊ

उन्नाव रेप कांड- पीड़िता के परिवार ने लगाया बड़ा आरोप, पहुंचे हाईकोर्ट

उन्नाव गैंगरेप मामले में पीड़िता का परिवार सीबीआई द्वारा कराई जा रही जांच से असंतुष्ट है.

2 min read
May 01, 2018
Kuldeep Sengar

लखनऊ. उन्नाव गैंगरेप मामले में पीड़िता का परिवार सीबीआई द्वारा कराई जा रही जांच से असंतुष्ट है जिसके चलते उन लोगों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत बदली है जिससे सीबीआई मामले की जांच ठीक तरीके से नहीं कर पा रही है। परिवार ने कहा कि सीबीआई को केस सौंपने से पहले पुलिस ने उनकी शिकायत को फर्जी तरीके से बदल दिया था ताकि आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का पक्ष मजबूत हो सके।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी तरीके से उनकी शिकायत को बदल दिया है। उनके मुताबिक बदली हुई तहरीर में पीड़ित परिवार की तरफ से फर्जी अंगूठा और दस्तखत भी किए गए हैं। पीड़िता के पिता की हत्या के बाद पुलिस को दी गई तहरीर में कई आरोपी ऐसे हैं जिनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुलिस अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह सब इसलिए किया गया है ताकि आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बचाया जा सके। तहरीर को बदल कर पूरे मामले को बदलने की कोशिश की गई है। पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर सीबीआई से भी शिकायत की है, लेकिन फिर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें

आसाराम के बाद अब कुलदीप सिंह की मर्दानगी का होगा टेस्ट, सीबीआई कराएगी जांच

आखिरकार परिवार पहुंचा हाईकोर्ट-

आखिरकार कोई रास्ता न देख पीड़ित परिवार शिकायतों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा है। आपको बता दें कि यह मामला पहले ही हाईकोर्ट के संज्ञान में है। बीते माह कोर्ट की फटकार के बाद ही पुलिस विभाग ने मामले की गहनता से जांच की थी। जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। बीते सप्ताह आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की रिमांड खत्म होने से पहले उसे सीबीआई जेल ले गई थी। सीबीआई लगातार मामले की जांच में जुटी है। वहीं माखी गांव में दोबोरा, जहां दुष्कर्म की वारदार को अंजाम दिया था, उसका नक्शा भी तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें

उन्नाव गैंगरेप केस: बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जेल में किया गया शिफ्ट, CBI को नहीं मिली रिमांड
Published on:
01 May 2018 05:19 pm
Also Read
View All