लखनऊ

यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, जानिए कौन सी हैं वह सीटें

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ जाने के बाद अब यूपी में जल्द ही उपचुनाव होंगे.
2 min read
• •
Updated: 25 May 2019, 3:48 PM IST
Akhilesh Yogi
Akhilesh Yogi

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के बाद अब जल्द ही यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। हाल में खत्म हुए लोकसभा चुनाव में यूपी के 11 विधायक जीत हासिल कर अब संसद का रुख करने जा रहे हैं। इन 11 विधायकों में यूपी सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। तीन मंत्री पदों को भरने के लिए योगी सरकार जल्द मंथन करेगी। वहीं यूपी विधानसभा में खाली 11 सीटों पर भी उपचुनाव को लेकर जल्द ही हलचल देखने को मिलेगी।

यह यूपी मंत्री बने सांसद-

जिन 11 विधानसभाओं में उपचुनाव होगा उनमें से आठ पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है, तो एक उनके सहयोगी दल अपना दल (एस), वहीं एक-एक पर सपा और बसपा के विधायक हैं। वहीं भाजपा के चार कैबिनेट मंत्री भी चुनाव मैदान में थे, जिनमें से तीन को जीत मिली है। कानपुर गोविंद नगर से विधायक व यूपी सरकार में खादी व लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी कानपुर से सांसद बने हैं। वहीं लखनऊ कैंट सीट से विधायक व परिवार और महिला कल्याण पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से सांसद बनी हैं। इसी के साथ टूंडला, फिरोजाबाद के विधायक व यूपी के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा (सुरक्षित) लोकसभा सीट से सांसद बने। प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को बसपा के रितेश पांडे ने अम्बेडकर नगर सीट पर हरा दिया था।

यह 8 विधायक भी बने सांसद-

इसके अलावा 8 अन्य विधायक भी लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद पहुंचे हैं। जिनकी सूची निम्म है-

- प्रदीप कुमार कैराना के गंगोह से भाजपा विधायक हैं और कैराना से सांसद चुने गए हैं।

- आर.के.पटेल चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं और बाँदा से सांसद बने हैं।

- उपेंद्र सिंह रावत बाराबंकी के जैदपुर से भाजपा विधायक हैं और बाराबंकी (सु.) के सांसद चुने गए हैं।

- अक्षयवर लाल गोंड बहराइच के बलहा (सु.) क्षेत्र के भाजपा विधायक हैं और बहराइच से सांसद बने हैं।

- राजवीर सिंह दिलेर भाजपा के हाथरस (सु.) इगलास विधानसभा सीट के भाजपा विधायक हैं और हाथरस से लोकसभा चुनाव जीते हैं।

- संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ़ से भाजपा गठबंधन पार्टी अपना दल (एस) के विधायक व अब प्रतापगढ से सांसद हैं।

- आजम खान रामपुर सदर विधानसभा सीट से सपा विधायक हैं और अब रामपुर से वे सांसद चुने गए हैं।

- रितेश पांडे अंबेडकर नगर की जलालपुर विधानसभा सीट से बसपा विधायक हैं और इस जिले के अब वे सांसद हैं।

Updated on:
25 May 2019, 3:48 PM IST
Published on: