लखनऊ

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 16 IAS अधिकारियों के किए तबादले, कई जिलों के बदले गए डीएम

Uttar Pradesh Administrative Reshuffle: योगी सरकार ने शुक्रवार को 16 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 5:44 PM IST
IAS Officers Transferred
IAS Officers Transferred (फोटो सोर्स-Patrika)

UP IAS Officers Transferred: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया है। योगी सरकार की ओर से जारी नई तबादला सूची के मुताबिक, प्रदेश के 16 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत जहां कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदला गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को मंडलायुक्त और शासन स्तर पर नई व अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जारी सूची के अनुसार, कानपुर और वाराणसी के मंडलायुक्तों की आपस में अदला-बदली की गई है, जो प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके साथ ही, प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों—नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।

कई जिलों के बदले गए मंडलायुक्त

जिला स्तर पर हुए बदलावों में गोंडा, भदोही, चंदौली, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारियों को स्थानांतरित कर नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा, कई अधिकारियों को शासन में महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंपी गई है। इनमें नगर विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में विशेष सचिव जैसे संवेदनशील पदों पर नई नियुक्तियां शामिल हैं। इस फेरबदल को आगामी चुनाव से पहले प्रशासनिक कसावट के रूप में देखा जा रहा है।

क्रम संख्याअधिकारी का नामवर्तमान तैनातीनई तैनाती
1.के. विजयेंद्र पांडियनमंडलायुक्त, कानपुर; निदेशक उद्योग एवं अन्य अतिरिक्त प्रभारमंडलायुक्त, वाराणसी
2.एस. राजलिंगममंडलायुक्त, वाराणसीमंडलायुक्त, कानपुर
3.रवि कुमार एनजीCEO, ग्रेटर नोएडा; स्थानिक आयुक्त एवं आयुक्त, NCRCEO, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण; आयुक्त एवं निदेशक उद्योग
4.डॉ. बलकार सिंहCEO, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरणCEO, ग्रेटर नोएडा; स्थानिक आयुक्त एवं आयुक्त, NCR
5.सौम्या अग्रवालश्रमायुक्तउत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम, स्टेट स्पिनिंग कंपनी, स्टेट यार्न कंपनी और सहकारी कताई मिल्स संघ की प्रबंध निदेशक; टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क का अतिरिक्त प्रभार
6.अनिल कुमार सिंहअपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियांजिलाधिकारी, भदोही एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण
7.शैलेश कुमारजिलाधिकारी, भदोही एवं CEO, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरणजिलाधिकारी, चंदौली
8.चंद्र मोहन गर्गजिलाधिकारी, चंदौलीविशेष सचिव, मुख्यमंत्री
9.रमेश रंजनअपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊजिलाधिकारी, गोंडा
10.प्रियंका निरंजनजिलाधिकारी, गोंडाविशेष सचिव, नगर विकास
11.उमेश मिश्राविशेष सचिव, नगर विकास (स्थानांतरणाधीन)जिलाधिकारी, जौनपुर
12.सैमुअल पॉल एन.जिलाधिकारी, जौनपुरअपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां
13.मनोज कुमार रायविशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशनजिलाधिकारी, श्रावस्ती
14.अन्नपूर्णा गर्गजिलाधिकारी, श्रावस्तीविशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार
15.आलोक यादवजिलाधिकारी, शामलीविशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स
16.प्रवीण वर्माअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडाजिलाधिकारी, शामली
Updated on:
16 Nov 2026, 5:44 PM IST
Published on: