लखनऊ

Big Breaking : UP के 30 पीसीएस अधिकारी बने आईएएस

शेष मणि पांडेय, राकेश कुमार मिश्रा द्वितीय, राकेश कुमार प्रथम, अवनीश कुमार शर्मा पीसीएस से बने आईएएस।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2018, 9:28 PM IST
cm Yogi
Big Breaking : UP के 30 पीसीएस अधिकारी बने आईएएस

लखनऊ. उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में काम करने का मौका मिलेगा। इसका आदेश सोमवार को यहां जारी कर दिया गया। शासन ने अभी इनकी नई तैनाती के आदेश जारी नहीं किए हैं। ये सभी अधिकारी जिन पदों पर तैनात थे फिलहाल अगले आदेश तक वहीं काम करते रहेंगे। उत्तर प्रदेश के तीस पीसीएस अफसरों को आईएएस बनाया गया है। इस आशय की सूचना सोमवार को जारी की गई।

जिन पीसीएस अफसरों को आईएएस बनाया गया है उनमें श्रीमति रेनु तिवारी मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर, शेष मणि पांडेय मुख्य कार्यपालक अधिकारी भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण, भदोही, राकेश कुमार मिश्रा द्वितीय अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा, गौतमबुद्धनगर, राकेश कुमार प्रथम, मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली, अवनीश कुमार शर्मा नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद, राम नारायण सिंह यादव विशेष सचिव नियोजन उत्तर प्रदेश शासन, मनोज कुमार मुख्य विकास अधिकारी अमेठी समेत तीस पीसीएस अफसरों को आईएएस बनाया गया है।

Updated on:
5 Nov 2018, 9:28 PM IST
Published on: