अन्नपूर्णा भोजनालय योजना में 3 बार सस्ता और स्वस्थ्य भोजन दिया जाएगा।
यूपी में श्रमिकों और मजदूरों के सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए अन्नपूर्णा योजना चलाती है। इस खास योजना के जरिये कम कीमत पर साफ और हेल्दी भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश के सभी जिलों में अन्नपूर्णा जिलों को खोला जाएगा।
दोपहर का खाना 5 रुपए में
इस स्पेशल योजना के तहत सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना दिया जाता है। सुबह का नाश्ता 3 रुपए में और दोपहर और रात का खाना 5-5 रुपए में दिया जाता है। इस तरह कुल 13 रुपए में आपको सुबह के नाश्ते से लेकर रात का खाना मिलेगा।
अन्नपूर्णा भोजनयालय का मेन्यू कार्ड
अन्नपूर्णा भोजनयालय का मेन्यू कार्ड बेहद खास है। सुबह के नाश्ते में इडली-सांबर, कचौरी, ब्रेड पकोड़ा आदि मिलेगा। दोपहर के भोजन में रोटी, दाल-चावल, सब्जी-बिरयानी आदि दी जाएगी।
योगी सरकार की योजना के तहत अन्नपूर्ण भोजनालय ऐसी जगहों पर खोला जाएगा जहां श्रमिकों और मजदूरों की संख्या अधिक है। इस योजना का मकसद है कि कोई व्यक्ति भूखे पेट न सोए और सबको हेल्दी भोजन मिले।