लखनऊ

अब शासन से नहीं मिलेगी बार लाइसेंस की स्वीकृति, योगी सरकार ने सरल किए यूपी में बार खोलने के नियम और शर्तें

उत्तर प्रदेश आबकारी (बार लाइसेंस की स्वीकृति) नियमवाली 2020 जारी की गई है। इसके अनुसार, लाइसेंसों की स्वीकृति के संबंधों में नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2021, 9:43 AM IST
अब शासन से नहीं मिलेगी बार लाइसेंस की स्वीकृति, योगी सरकार ने सरल किए यूपी में बार खोलने के नियम और शर्तें
अब शासन से नहीं मिलेगी बार लाइसेंस की स्वीकृति, योगी सरकार ने सरल किए यूपी में बार खोलने के नियम और शर्तें

लखनऊ. उत्तर प्रदेश आबकारी (बार लाइसेंस की स्वीकृति) नियमवाली 2020 जारी की गई है। इसके अनुसार, लाइसेंसों की स्वीकृति के संबंधों में नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब बार का लाइसेंस आबकारी आयुक्त देंगे। बदले नियम में होटल, रेस्तरां, क्लब, बार और एयरपोर्ट बार लाइसेंसों की स्वीकृति शासन स्तर से नहीं मिलेगी। इससे बार लाइसेंसों की स्वीकृति आसान होगी। वहीं, मंडलायुक्त के स्थान पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बार समिति का गठन होगा।

बार लाइसेंसों की स्वीकृति होगी आसान

अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने कहा कि यह कदम बार लाइसेंसों की स्वीकृति को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। लाइसेंस के लिए प्रस्तावित परिसर के 500 मीटर के अंतर्गत निजी व सार्वजनिक पार्किंग का प्रावधान है। ऐसे ही किसी मॉल या कांप्लेक्स, जिसमें बार स्थित हो, की सामान्य पार्किंग सुविधाएं और वॉशरूम को बार की सुविधाओं के रूप में माने जाने का प्रविधान किया गया है।

सात दिन में जमा करनी होगी फीस

बार लाइसेंस स्वीकृत होने के सात दिन में आवेदक को लाइसेंस फीस का भुगतान करना होगा। साथ ही 15 दिन के अंदर प्रतिभूति धनराशि जमा करनी होगी। तय समय में लाइसेंस फीस व प्रतिभूति धनराशि जमा न होने पर लाइसेंस निरस्त होगा। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि अगर बिक्री बढ़ाने के लिए किसी लाइसेंसधारी को दी गयी शराब दूसरे बार के परिसर में मिलने पर पहली बार 25 हजार, दूसरी 50 हजार का जुर्माना लगेगा। वहीं तीसरी बार में लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7