लखनऊ

BEd Counselling: करना चाहते हैं बीएड, तो यूपी में 1.55 लाख सीट अभी भी हैं खाली, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

(BEd Counselling) अगर आप बीएड करने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Dec 2020, 12:45 PM IST
करना चाहते हैं बीएड, तो यूपी में 1.55 लाख सीट अभी भी हैं खाली, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन
करना चाहते हैं बीएड, तो यूपी में 1.55 लाख सीट अभी भी हैं खाली, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. अगर आप बीएड करने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बीएड की करीब 1 लाख 55 हजार सीटें अभी भी खाली हैं। कल से इन सीटों के लिए पूल काउंसलिंग (BEd Counselling) की शुरुआत हो चुकी है। राज्य प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी के मुताबिक इस बार पूल काउसंलिंग के लिए महाविद्यालयों की सूची में 8 नए बीएड महाविद्यालय जोड़े गए हैं। जिस वजह 700 सीटें बढ़ गई हैं। विभिन्न बीएड महाविद्यालयों में अब कुल 1,55,346 सीटें आवंटन के लिए उपलब्ध हैं।


पूल काउंसलिंग में तीन वर्गों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

इस पूल काउंसलिंग में तीन वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। पहले वे जिन्होंने अभी तक मुख्य काउंसलिंग में भाग नहीं लिया। दूसरे वे जिन्होंने मुख्य काउंसलिंग में भाग लिया लेकिन कोई सीट नहीं मिली। तीसरे वे जिन्हें किसी भी चरण में सीट आवंटित हुई हो। लेकिन बाकी बची फीस का भुगतान करने में विफल रहे। पूल काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन के समय ही कुल 52,000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अगर उन्हें कोई महाविद्यालय आवंटित होता है तो यह शुल्क उन्हें किसी भी दशा में वापस नहीं किया जायेगा। जबकि महाविद्यालय आवंटन न होने पर फीस रिफंड हो जाएगी।

Published on: