लखनऊ

Breaking- भाजपा ने जारी की महापौर व सभासदों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, मेरठ, गोरखपुर और आगरा के सभासदों की सूची भी पार्टी ने जारी कर दी है।

3 min read
Nov 04, 2017
BJP announces list of Mayor candidates

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार शाम कानपुर, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर के महापौर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश निकाय निर्वाचन प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर मेरठ एवं आगरा के महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची के मुताबिक गोरखपुर से सीताराम जायसवाल, अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय, कानपुर से प्रमिला पाण्डेय, मेरठ से कान्ता कर्दम एवं आगरा से नवीन जैन को महापौर पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। वहीं, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, मेरठ, गोरखपुर और आगरा के सभासदों की सूची भी पार्टी ने जारी कर दी है।

IMAGE CREDIT: Patrika

काफी मंथन के बाद जारी हुआ लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने इन सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर समेत अन्य नगर निगमों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा से पहले काफी मंथन किया। इन शहरों से कई दावेदारों का नाम आने के बाद पार्टी असमंजस में थी कि किसका टिकट काटा जाए और किसे टिकट दिया जाए। हालांकि, काफी मंथन और पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की सहमति के बाद इन पांच नगर निगम के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई।

IMAGE CREDIT: patrika

लखनऊ से इनका नाम लगभग तय

मालूम हो कि डॉ. दिनेश शर्मा के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद लखनऊ के मेयर पद की दावेदारी के लिए भाजपा में महाभारत छिड़ी हुई थी। अखिलेश दास की पत्नी अलका दास, संयुक्ता भाटिया, महंत दिव्यागिरि और रेखा गुप्ता के बीच मंथन चल रहा था। मैराथन बैठक के बाद अब भाजपा ने इस मंथन पर विराम लगभग लग गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम संयुक्ता भाटिया के नाम पर हामी भर दी गयी। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता ऊर्फ छोटू ने दी है। बताते चलें कि 2012 के निकाय चुनाव के दौरान भी संयुक्ता के नाम की अटकलें लगाई जा रही थीं। यहां तक की संयुक्ता द्वारा नमानकन भी किया गया था। लेकिन भाजपा ने डॉ. दिनेश शर्मा के नाम पर मोहर लगा दी थी, जिसके बाद संयुक्ता ने अपना नाम वापस ले लिया था। अवधेश ने बताया कि मेयर पद के लिए संयुक्ता का नाम चुन लिया गया है। देर रात भाजपा की ओर से पार्षदों की सूची जारी की जा सकती है। भाजपा लखनऊ मेयर उम्मीदवार संयुक्ता भाटिया आरएसएस की करीबी मानीं जाती हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

पहली लिस्ट में शुक्रवार को जारी की गई थी

मालूम हो कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने भारी मशक्कत के बाद नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी की थी। इसमें उन्नाव समेत कई जिलों के नगर पालिका और नगर पंचायत की सीटें थी। अब शनिवार को भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी की है, जिसमें कानपुर, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर और आगरा के महापौर प्रत्याशियों के नाम हैं।

IMAGE CREDIT: patrika
Updated on:
04 Nov 2017 10:27 pm
Published on:
04 Nov 2017 10:22 pm
Also Read
View All