लखनऊ

UP BJP District President List: 25 अन्य, 6 अनुसूचित और सामान्य वर्ग से 39, कई नए तो कई पुरानों को भी मौका

लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। पार्टी ने कई जिलों में अध्यक्ष बदले हैं जबकि कई पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है। आइए आपको इन सीटों का जातीय समीकरण बताते हैं।
less than 1 minute read
• •
Mar 16, 2025
UP BJP District President List

UP BJP District President List: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी है।

तीन महीने की देरी के बाद हुआ एलान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में कमान संभालने के लिए भाजपा की नई टीम का तीन महीने की देरी के बाद एलान हो गया। 75 जिलों और 23 महानगरों के हिसाब से 98 संगठनात्मक जिलों में भाजपा ने प्रदेश को बांटा है।

सीटों के विभाजन में क्या रहा जातीय समीकरण

जातीय समीकरणों के हिसाब से देखा जाय तो इस लिस्ट में ओबीसी और ब्राह्मणों का अधिकता है। संगठन चुनाव प्रभारी के अनुसार इस लिस्ट में 28 जिलाध्यक्ष अभी घोषित किए जाने बाकी हैं। इनमें से 25 अन्य पिछड़ा वर्ग, छह अनुसूचित वर्ग से, सामान्य वर्ग से 39 नाम शामिल किए गए हैं। सामान्य वर्ग की सूची की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा 19 ब्राह्मण शामिल हैं।

सूबे के सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।"

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दी बधाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी नए जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के साथ ही संगठन को निचले स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Updated on:
16 Mar 2025 06:22 pm
Published on:
16 Mar 2025 06:22 pm