डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी संगठन की नई नियुक्तियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "सशक्त नेतृत्व, सशक्त भाजपा, सशक्त भारत! भाजपा यूपी के सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षगण को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी कर्मठता, कार्यकुशलता और समर्पण से भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि सभी पदाधिकारी डबल इंजन सरकार को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए पूरी निष्ठा और इच्छाशक्ति के साथ कार्य करेंगे।