लखनऊ

UP Board Result 2020 : हाईस्कूल के सभी छात्र घर बैठे देख सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम, बस करना होगा ये काम

UP Board Result 2020 : हाईस्कूल (High School) के सभी छात्र घर बैठे परीक्षा का परिणाम जानने के लिए यूपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाना होगा।

2 min read
Jun 10, 2020
BSE Odisha 10th Result 2020

लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा UP Board हाईस्कूल (High School) परीक्षा का परिणाम इस जून माह के अन्तिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2020 रिजल्ट 27 जून तक आने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन अभी अधिकारिक रूप से कोई परीक्षा परिणाम के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है फिलहाल जल्द ही तारीख तय हो जाएगी। हाईस्कूल के सभी छात्र अपने परीक्षा के परिणामों को जानने के लिए काफी उत्साहित है। वहीं कुछ छात्रों को डर सता है कि वह कहीं यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल न हो जाएं।

अगर जो छात्र अपने परीक्षा का परिणाम देखना चाहेंगे वह घर बैठे आसानी से अपने परिणामों के बारे जान सकते हैं। उनको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं यहां तक कि उनको साइबर कैफे और या किसी ऑनलाइन काम करने वाली शॉप पर भी जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए हाईस्कूल के सभी छात्र अपने घर पर ही अपने मोबाइल फोन और कम्प्यूटर के जरिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट (Official Website) upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन रिजल्ट (Online Result) देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 को लेकर हाई स्कूल परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है और सिर्फ कुछ ही मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच बाकी है और वे भी अपने अंतिम चरण में हैं। मूल्यांकन कार्य को पूरा किए जाने के साथ ही यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा रिजल्ट को ऑनलाइन अपलोड किए जाने की प्रक्रिया भी जारी है। ताकि जल्द से जल्द परीक्षाफल समय से घोषित हो सके।

1. यूपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट्स upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाएं।

2. इसके बाद अपना रोल नंबर दिए गए रिजल्ट पेज पर भरें।

3. अपने विवरणों को फिर से चेक करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

4. सबमिट करने के बाद आप अपना रिजल्ट और मार्क-शीट स्क्रीन पर देख सकेंगे।

5. अपने रिजल्ट के विवरणों को चेक करने के बाद मार्क-शीट को दिए गए प्रिंट बटन से प्रिंट कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले सभी छात्र संबंधित जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जा सकते हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल के छात्र इन सभी वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट भी कर सकते हैं।

Published on:
10 Jun 2020 04:54 pm
Also Read
View All