लखनऊ

यूपी बोर्ड परीक्षा में कोरोना संक्रमित छात्रों के लिए खास इंतजाम, जानें क्या है नियम

यूपी बोर्ड (UP Board) परीक्षा 8 मई से शुरू हो रही है। लेकिन कोरोना के साए में होने वाली बोर्ड परीक्षा से छात्र और अभिभावक परेशान हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बोर्ड स्तर पर तैयारी की गई है।

2 min read
Apr 10, 2021
यूपी बोर्ड परीक्षा में कोरोना संक्रमित छात्र को लेकर बने ये नियम
यूपी बोर्ड परीक्षा में कोरोना संक्रमित छात्र को लेकर बने ये नियम

लखनऊ. यूपी बोर्ड (UP Board) परीक्षा 8 मई से शुरू हो रही है। लेकिन कोरोना के साए में होने वाली बोर्ड परीक्षा से छात्र और अभिभावक परेशान हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बोर्ड स्तर पर तैयारी की गई है। इसके मुताबिक संक्रमित परीक्षार्थी को अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा दिलाई जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र में हर बच्चे के लिए 'दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी' के नियम का पालन करना अनिवार्य होगा। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला का कहना है कि परीक्षा के दौरान सभी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। किसी परीक्षार्थी के संक्रमित होने पर उसके लिए अलग बैठने की व्यवस्था करेंगे और डॉक्टर की भी मदद लेंगे। हालांकि इस संबंध में शासन के निर्देशों का इंतजार है।

चुनाव के कारण टली परीक्षा

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते बोर्ड परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 25 मई और इंटरमीडिएट की परीक्षा 28 मई को समाप्त होगी। इस बीच संक्रमित बच्चे की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड ने तय किया है कि अगर परीक्षा के दौरान या इससे पहले किसी बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि होती है, तो इसके लिए अलग से डॉक्टर का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही बच्चे के अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा दिलवाई जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभयर्थी

इस बार कुल 56,03,813 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 56,03,813 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें हाइस्कूल के 29,94,312 और इंटरमीडिएट के 26,09,501 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। दोनों परीक्षाओं में कुल 31,47,793 बालक और 24,56,020 बालिकाएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक व 13,20,290 बालिकायें पंजीकृत हुई हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक व 11,35,730 बालिकायें कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

Published on:
10 Apr 2021 09:53 am
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो