लखनऊ

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर पहुंच रही शिकायतें, 10वीं के अंकपत्र पर अंक की जगह क्रॉस, 11वीं में हो गए प्रोन्नत

UP Board Marksheet Complaints Regarding Results- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP Board Result)का परिणाम घोषित किया जा चुका है। परिणाम से नाखुश बच्चों ने स्कूल संचालको को शिकायत भेजी है। सोमवार को कार्यालय खुलने पर 29 लोग शिकायत लेकर हेल्प डेस्क पर पहुंचे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Aug 2021, 1:10 PM IST
UP Board Marksheet Complaints Regarding Results
UP Board Marksheet Complaints Regarding Results

लखनऊ.UP Board Marksheet Complaints Regarding Results. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP Board Result)का परिणाम घोषित किया जा चुका है। परिणाम से नाखुश बच्चों ने स्कूल संचालको को शिकायत भेजी है। सोमवार को कार्यालय खुलने पर 29 लोग शिकायत लेकर हेल्प डेस्क पर पहुंचे। दोपहर एक बजे तक ही 500 से अधिक लोगों ने ई-मेल से शिकायत दर्ज कराई। छात्रों की शिकायत है कि कई के अंकपत्र पर मार्क्स की जगह क्रॉस बना है और नीचे प्रमोटेड (प्रोन्नत) लिखा हुआ है। क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के अपर सचिव विनय कुमार गिल ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर शिकायतों का निस्तारण संबंधित जिलों के डीआईओएस कार्यालय और स्कूलों से संपर्क कर जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मिली शिकायतें

पिछले कुछ सालों में ये पहला मौका था कि हेल्प डेस्क गठित होने के पहले दिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक इतनी बड़ी संख्या में 10वीं व 12वीं के परीक्षा फल में शिकायतें मिलीं। सीबीएसई या सीआईएससीई जैसे दूसरे बोर्ड के हजारों छात्रों का परिणाम भी रुक गया है। बताया जा रहा है कि वांछित सूचनाएं नहीं मिलने के कारण समस्या आई है। इसके लिए स्कूलों से सूचनाएं मांगी जा रही हैं।

Updated on:
3 Aug 2021, 1:10 PM IST
Published on: