लखनऊ

UP Board Result: पिछले पांच साल से कम आएगा सफलता प्रतिशत!

UP Board result 2018 में इस बार कम हो सकता है सफलता प्रतिशत, बढ़ेगी फेल होने वाले छात्रों की संख्या
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 3:24 PM IST
up board
iit mains result 2018

लखनऊ.यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएड की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की धड़कने तेज हैं। 29 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित होंगे। इस बार परीक्षाओं व चेकिंग में कड़ी सख्ती के कारण पास प्रतिशत कम होने की उम्मीद लग रही है। परीक्षा करवाने वाले केंद्र प्रभारियों और कॉपी जांचने वाले शिक्षकों की माने तो इम्तिहान के दौरान की गई सख्ती का असर 29 अप्रैल को घोषित हो रहे परिणाम पर देखने को मिलेगा।

कई छात्रों ने छोड़ दी थी परीक्षा

यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकृत 66.37 लाख परीक्षार्थियों में से 11.29 लाख (17 प्रतिशत) ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। इनमें 469279 इंटर के हैं जिनका फेल होना तय है। 10वीं की परीक्षा छोड़ने वाले 660507 छात्र-छात्रओं में से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के फेल होने की आशंका है।


नियमों में हुआ था बदलाव

बोर्ड के नियमों के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों के पास उत्तीर्ण होने के दूसरे विकल्प हैं। ऐसे छात्र जो पांच विषयों में पास हैं उन्हें एक विषय में इम्प्रूवमेंट देने का विकल्प है। जबकि दो विषय में फेल छात्रों को एक विषय में कम्पार्टमेंट देने का मौका मिलता है। इसके बाद यदि वह पांच विषयों में पास हो जाता है तो उसे पास माना जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट में एक विषय में भी फेल होने पर छात्र को फेल माना जाता है। उसके पास इसी सत्र में पास होने के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता। ऐसे में इंटरमीडिएट के 4,69,279 अनुपस्थित परीक्षार्थियों के पास अब पास होने का कोई विकल्प नहीं है। वे रिजल्ट आने से पहले ही फेल हो गए हैं।

सीसीटीवी से हुई थी निगरानी

परीक्षा सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के कारण पिछले सालों की तरह अंधाधुंध नकल नहीं हो सकी। ऐसे में कुछ स्कूलों जहां सीसीटीवी कैमरे में वॉयस रिकार्डर नहीं था, वहां बोल-बोल कर नकल कराने की कोशिश हुई लेकिन गणित, अंग्रेजी व विज्ञान जैसे विषयों में यह भी काम नहीं आया। यही कारण था कि बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने कॉपियां सादी ही छोड़ दी थी। परीक्षकों की मानें तो मूल्यांकन के दौरान परीक्षार्थियों को पास होने लायक नंबर तक नहीं मिल पाए हैं। कॉपी चेक करने वाले एक शिक्षक ने बताया कि अबकी बार परीक्षा में नकल पर उचित लगाम लगी है। निश्चित रूप से रिजल्ट कम रहेगा क्योंकि बच्चों को इतनी सख्ती का अनुमान नहीं था। सरकार से उम्मीद है कि शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भी कड़े कदम उठाएगी।

पिछले पांच वर्ष का परिणाम (प्रतिशत छात्र पास)

वर्ष - हाईस्कूल -इंटर

2017 -81.18 -82.62

2016 -87.66 -87.99

2015 -83.74 -88.83

2014 -86.71 -92.21

2013 -86.63 -92.68

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप