लखनऊ

UP BJP Candidate List: यूपी उपचुनाव में निषाद पार्टी खाली हाथ, भाजपा की लिस्ट में अभी 2 सीटें खाली

UP BJP Candidate List: संजय निषाद और उनकी निषाद पार्टी की हालिया स्थिति यूपी उपचुनाव में निराशाजनक रही है। भाजपा ने उनके द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

2 min read
Oct 24, 2024

UP BJP Candidate List: संजय निषाद को यूपी उपचुनाव में भाजपा की जारी लिस्ट में अब तक एक भी सीट नहीं मिली है। डॉक्टर संजय निषाद कई दिनों से लखनऊ और दिल्ली जाकर भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने में जुटे हैं लेकिन अभी तक उनको सफलता नहीं मिल पाई है।

बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा और सुनील बंसल से मुलाकात कर मझवां और कटेहरी विधानसभा सीटों के लिए संजय निषाद ने अपने प्रस्ताव रखे थे।

बेरंग लौटे संजय निषाद

संजय निषाद को यूपी उपचुनाव में भाजपा की अब तक की जारी लिस्ट में एक भी सीट नहीं मिली है। अब वो भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करते नजर आ सकते हैं। उन्होंने निषाद समाज के हितों की बात की है जिसमें अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को समायोजित करने जैसी बातें शामिल हैं।

जेपी नड्डा ने क्या कहा

सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा ने कहा कि उनके प्रस्ताव पर दीपावली के बाद विचार होगा। फिलहाल एनडीए के सहयोगी के रूप में भाजपा उम्मीदवार को मजबूत करने की सलाह दी। निषाद ने कहा कि संत कबीर नगर की हार ने उनकी राजनीतिक ताकत को प्रभावित किया है।

भाजपा की लिस्ट में ये सात नाम

भाजपा की लिस्ट में सात नाम शामिल किए गए हैं। इनमें कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को टिकट मिला है।

Also Read
View All

अगली खबर