लखनऊ

UP मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश का तंज, कहा- सरकार कुछ नहीं कर सकी तो आखिरी 9 महीनों में मंत्री क्या करेंगे?

समाजादी पार्टी से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार (UP Cabinet Expansion) पर तंज कसा है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्यमंत्री की तुलना कूरियर (Courier) से की है।

2 min read
May 10, 2026
अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर निशाना। फोटो सोर्स-IANS

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार पर समाजादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) ने करारा हमला होला है। अखिलेश यादव ने कैबिनेट विस्तार के बाद 'X' पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की तुलना कूरियर (Courier) से की है। इसके साथ ही अखिलेश ने योगी सरकार को पर्ची की सरकार बताया है। अखिलेश ने 'X' पर लिखा- समय बिताने के लिए करना है कुछ काम।

अखिलेश बोले- BJP के राज में CM का कोई मतलब नहीं

अखिलेश यादव ने लिखा- समय बिताने के लिए करना है कुछ काम! वैसे भी मंत्रिमंडल के विस्तार में तो इनका कोई काम है नहीं। उधर से पर्ची आएगी, यहां तो सिर्फ पढ़ी जाएगी। भाजपा राज में वैसे भी CM का मतलब, बस यही रह गया है: Courier-Messenger। अखिलेश ने आगे लिखा कि वैसे जनता पूछ रही है कि फिल्म सबसे आगे बैठकर देखेंगे या पीछे बैठकर? जनता का अनुरोध है कि फिल्म ध्यान से देखिएगा…हो सकता है 'कर्मफल-कंसफल' का सिद्धांत समझकर कुछ जागरण हो जाए और कुछ अच्छा बदलाव भी।

अखिलेश ने BJP को दी नसीहत

सपा मुखिया ने अपनी पोस्ट में लिखा- हम तो यही मानते हैं कि मूल रूप से व्यक्ति नहीं उसका 'लालच-लोभ' ही बुरा होता है, जो धीरे-धीरे उसका दुराचरण बन जाता है। बुराई इंसान को और बुरा बनाती जाती है। इसके विपरीत ये भी सच है कि जब व्यक्ति 'स्वार्थ' को छोड़कर 'परमार्थ' के मार्ग पर चल निकलता है तो सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। वो मानवता के लिए सार्थक साबित हो सकता है।

अपने अंदर की 100 बुराइयों के ऊपर चंद अच्छाइयां जीत हासिल कर सकती हैं। यही महाकाव्यों का गहरा आंतरिक संदेश है। अपनी गलतियों और दुर्भावनाओं के लिए प्रायश्चित करने का कोई स्थान नियत नहीं होता है। इसके लिए अंदर का प्रकाश चाहिए, जो सैकड़ों लोगों के बीच 'अंधेरे बंद परिसर' में भी हो सकता है।

अखिलेश के तंज पर BJP की प्रतिक्रिया

कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव ने बीजेपी और यूपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश के बयान पर केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। पंकज चौधरी ने कहा कि सभी मंत्रियों को बधाई। आज 8 लोगों ने शपथ ली है, 2 की पद्दोन्नती हुई है।

कुल 6 लोगों को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। मुझे पूरा विश्वास है कि उन्हें जो दायित्व मिलेगा वे उसका निर्वहन करेंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा-विपक्ष का काम सवाल खड़े करना है। कुछ भी करो, वे सवाल खड़ा करेंगे। प्रदेश की उन्नति के लिए सभी मंत्री मिलकर काम करेंगे।

Also Read
View All