लखनऊ

‘लाखों बेटियां पढ़ाई छोड़ने को मजबूर थीं’, CM योगी बोले- प्रदेश में महिलाओं की शिक्षा घोर उपेक्षा एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी

UP CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में लाखों बेटियां सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई छोड़ने को मजबूर थीं। उन्होंने दावा किया कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में स्कूलों की सुविधाएं बढ़ीं और ड्रॉपआउट रेट 3% से नीचे आया।
less than 1 minute read
• •
Oct 15, 2026
yogi adityanath college life story student days ajay bisht
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फोटो-IANS

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बेटियों की शिक्षा और माताओं के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में लाखों बेटियां सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई छोड़ने को मजबूर थीं और माताओं का स्वास्थ्य व बेटियों की शिक्षा घोर उपेक्षा एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी। सीएम योगी के मुताबिक, पिछले साढ़े 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व को लेकर काम किया है। सरकार ने स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने और बेटियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए कई कदम उठाए हैं।

बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर में कमी

सीएम योगी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का स्तर 36 प्रतिशत से बढ़कर 96 प्रतिशत से अधिक हो गया है। वहीं, स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की दर 20 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत से भी कम रह गई है। अटल आवासीय विद्यालयों के जरिए श्रमिक और वंचित वर्ग की बेटियों को आवासीय शिक्षा दी जा रही है। इसके अलावा, कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में कक्षा 12 तक पढ़ाई की सुविधा बढ़ाई गई है, ताकि बेटियां अपनी शिक्षा पूरी कर सकें।

खबर अपडेट हो रही है

Updated on:
15 Oct 2026 09:10 am
Published on:
15 Oct 2026 08:59 am
Also Read
View All