लखनऊ

जीवित पक्षियों के आयात पर लगी रोक, नियंत्रित क्षेत्र घोषित हुआ उत्तर प्रदेश, 24 तक प्रतिबंध

राज्य सरकार ने बर्ड फ्लू के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश को नियंत्रित क्षेत्र घोषित करते हुए राज्य में जीवित पक्षियों के आयात पर रोक लगा दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2021, 12:29 PM IST
जीवित पक्षियों के आयात पर लगी रोक, नियंत्रित क्षेत्र घोषित हुआ उत्तर प्रदेश, 24 तक प्रतिबंध
जीवित पक्षियों के आयात पर लगी रोक, नियंत्रित क्षेत्र घोषित हुआ उत्तर प्रदेश, 24 तक प्रतिबंध,जीवित पक्षियों के आयात पर लगी रोक, नियंत्रित क्षेत्र घोषित हुआ उत्तर प्रदेश, 24 तक प्रतिबंध,जीवित पक्षियों के आयात पर लगी रोक, नियंत्रित क्षेत्र घोषित हुआ उत्तर प्रदेश, 24 तक प्रतिबंध

लखनऊ. कानपुर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) का पहला मामला सामने आने के बाद यूपी में सतर्कता बढ़ गई है। राज्य सरकार ने बर्ड फ्लू के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश को नियंत्रित क्षेत्र घोषित करते हुए राज्य में जीवित पक्षियों के आयात पर रोक लगा दी गई है। यूपी के सीमा से सटे राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा और पड़ोसी हिमाचल प्रदेश में एवियन इनफ्लूएंजा (Avian Influenza) के संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश को नियंत्रित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध 24 जनवरी तक लागू रहेगा।

होगी कार्रवाई

राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में यह भी साफ किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति इस बीच दूसरे राज्य से यूपी में पक्षी लेकर आता है व नियम का उल्लंघन करता है, तो उस पर कार्रवाई होगी।

पीपीई किट पहन कर कार्य कर रहे कर्मचारी

देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर कई तरह के आदेश भी पारित किए गए हैं। लखनऊ के चिड़ियाघर में कमर्चारी पीपीई किट पहनकर पक्षियों को दाना डाल रहे हैं। यही, नहीं पूरे बाड़े को सैनेटाइज किया जा रहा है। इसके साथ सभी पक्षियों पर नजर भी रखी जा रही है।

Updated on:
12 Jan 2021, 12:29 PM IST
Published on: