लखनऊ

अमित शाह ने बनाया बड़ा प्लान, आगामी विधान सभा चुनावों के लिए यूपी के दिग्गजों को दी अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश फतह करने और लोकसभा चुनाव दोबारा जीतने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी मिशन विधानसभा चुनाव में जुट गई है, जो अब महाराष्ट्र, हरियाणा में होने है।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2019, 10:40 PM IST
Yogi
Yogi

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) फतह करने और लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) दोबारा जीतने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) मिशन विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha election) में जुट गई है, जो अब महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली में होने हैं। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक बार फिर पूरी रणनीति बनाकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को दोबारा एक राज्य में जीत दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसी के साथ यूपी के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

केशव प्रसाद मौर्य बनाए गए सह प्रभारी-
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को भाजपा के केंद्रीय संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से विधान परिषद सदस्य केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव प्रबंधन का माहिर माना जाता है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा सीट से केशव प्रसाद मौर्य ने 2014 में पहली बार कमल खिलाया था।

चौधरी भूपेंद्र सिंह इस राज्य के चुनाव सह प्रभारी-

इसके अतिरिक्त चौधरी भूपेंद्र सिंह को भाजपा केंद्रीय संगठन ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया है। सिंह की जाट बिरादरी में मजबूत पकड़ है, साथ ही सत्ता व सरकार में भी अच्छी पैठ रखते हैं। चौधरी भूपेंद्र सिंह हरियाणा में केंद्रीय मंत्री व हरियाणा विधान सभा के चुनाव प्रभारी बनाए गए नरेंद्र तोमर का साथ देंगे। भाजपा के चुनाव प्रचार के साथ ही चुनाव प्रबंधन का काम भी देखेंगे।

Published on: