लखनऊ

डीजीपी ओपी सिंह ने दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं

उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए अब डीजीपी ओपी सिंह विशेष अभियान चलाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 4:50 PM IST
up dgp op singh big statement against cyber crime in up

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने के लिए अब डीजीपी ओपी सिंह विशेष अभियान चलाएंगे। जो लोग सोशल मीडिया पर गलत अफवाह और अश्लीलता फैला रहे हैं उन पर अब पैनी नजर रखी जाएगी। जो लोग इस कार्य में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने सभी जिलों की पुलिस टीम को शुक्रवार को सख्त आदेश दिए हैं और कहा है कि जब से पिछलें कुछ सालों में जो इंटरनेट का माध्यम बढ़ा है। इसके साथ ही साइबर अपराध भी बढ़ता गया।

साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस के सभी कप्तानों को एक पत्र लिखकर कहा है कि पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए और लोगों के बीच जागरूक करने का प्रचार-प्रसार को भी बढ़ाया जाए। शिक्षण संस्थानों, बैंकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, रेलवे व बस स्टेशनों पर साइबर अपराध से बचाव के लिए स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद मिले जिससे उनकी तत्काल मदद ली जा सके। डीजीपी ने कहा है कि यूपी के सभी जिलों में एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को सोशल मीडिया सेल की निगरानी करनी पड़ेगी। जिससे सोशल मीडिया सेल 24 घंटे लोगों को अपनी सुविधा प्रदान कर सके। सोशल मीडिया, रेडियो, टीवी और सिनेमा घरों के माध्यम से भी जनता को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा सकता हैं।

एक विशेष अभियान चलाया जाए

यूपी पुलिस के माध्यम से जनता को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए और जिलों में कार्यशालाओं का आयोजन करके लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जाए। अश्लीलता और अफवाह फैलाने वालों को सख्त कार्रवाई की जाए। डीजीपी ने निर्देश देते हुए कहा है कि सनसनीखेज घटना में एसपी/ आईजी/ एडीजी अपनी बाइट भी ट्विटर हैंडल पर अपलोड करें।

बता दें कि कंप्यूटर के माध्यम से की जाने वाली धोखाधड़ी, एटीएम, बैंक फ्रॉड, अश्लीलता फैलाना, धमकी देना, निजता हनन, साइबर आतंकवाद, साइबर मानहानि, पहचान चुराना जैसे अपराध शामिल हैं।

Published on: