लखनऊ

UP Election 2022: सपा ने 39 प्रत्याशियों की जारी की सूची, 2002 के बाद पहली बार राजा भैया के खिलाफ उतारा प्रत्याशी

सपा ने मंगलवार को 39 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। सपा की दूसरी सूची में भाजपा छोड़कर आईं बहराइच की नानपारा सीट से विधायक माधुरी वर्मा का नाम भी शामिल है वहीं पार्टी ने 2002 के बाद पहली बार कुण्डा सीट से राजा भैया के खिलाफ प्रत्याशी उतारा है।

2 min read
Jan 26, 2022
UP Election 2022 SP Candidate Second List

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सपा ने मंगलवार को 39 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। सपा की दूसरी सूची में दो यादव सहित कुल 14 अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं। 13 दलित के साथ ही पांच ब्राह्मण प्रत्याशियों को भी उम्मीदवार बनाया गया है। चार ठाकुर व एक-एक मुस्लिम, वैश्य व कायस्थ प्रत्याशी को भी सपा ने टिकट दिया है। इस सूची में आठ महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। भाजपा छोड़कर आईं बहराइच की नानपारा सीट से विधायक माधुरी वर्मा को सपा ने टिकट दिया है। वहीं 2002 के बाद पहली बार कुण्डा सीट से राजा भैया के खिलाफ प्रत्याशी उतारा है। अखिलेश यादव ने इस बार कभी राजा भैया के करीबी रहे गुलशन यादव को टिकट दिया है। गुलशन यादव का नाम चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में आया था। हालांकि, जांच के बाद सीबीआइ ने क्लीनचिट दे दी थी।

सपा के 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची....

1. एटा : मरहरा : अमित गौरव टीटू

2. पीलीभीत : बीसलपुर : दिव्या गंगवार

3. सीतापुर : लहरपुर : अनिल वर्मा

4. सीतापुर : मिश्रिख (सुरक्षित) : मनोज राजवंशी पुत्र रामपाल राजवंशी

5. लखीमपुर : कस्ता (सुरक्षित) : सुनील कुमार लाला

6. हरदोई : सांडी (सुरक्षित) : ऊषा वर्मा

7. रायबरेली : सलोन (सुरक्षित) : जगदीश प्रसाद

8. अमेठी : जगदीशपुर (सुरक्षित) : रचना कोरी

9. अमेठी : गौरीगंज : राकेश प्रताप सिंह

10. अमेठी : अमेठी : महराजी प्रजापति

11. सुलतानपुर : सुलतानपुर : अनूप सांडा

12. सुलतानपुर : सदर : अरुण वर्मा

13. सुलतानपुर : लम्भुआ : संतोष पांडेय

14. सुलतानपुर : कादीपुर (सुरक्षित) : भगेलू राम

15. इटावा : इटावा : सर्वेश शाक्य

16. कानपुर ग्रमीण : बिल्हौर (सुरक्षित) : रचना सिंह

17. कानपुर नगर : गोविंद नगर : सम्राट विकास

18. कानपुर नगर : किदवई नगर : ममता तिवारी

19. हमीरपुर : हमीरपुर : राम प्रकाश प्रजापति

20. फतेहपुर : खागा (सुरक्षित) : रामतीरथ परमहंस

21. प्रतापगढ़ : कुंडा : गुलशन यादव

22. प्रतापगढ़ : पट्टी : रामसिंह पटेल

23. प्रतापगढ़ : रानीगंज : विनोद दुबे

24. कौशांबी : मंझनपुर : इंद्रजीत सरोज

25. इलाहाबाद : सोरांव (सुरक्षित) : गीता पासी

26. इलाहाबाद : हंडिया : हाकिम चंद्र बिंद

27. इलाहाबाद : मेजा : संदीप पटेल

28. इलाहाबाद : करछना : उज्जवल रमण सिंह

29. इलाहाबाद : इलाहाबाद उत्तरी : संदीप यादव

30. इलाहाबाद : बारा (सुरक्षित) : अजय मुन्ना

31. इलाहाबाद : कोरांव (सुरक्षित) : रामदेव निडर

32. अयोध्या : मिल्कीपुर (सुरक्षित) : अवधेश प्रसाद

33. अयोध्या : अयोध्या : पवन पांडेय

34. बहराइच : नानपारा : माधुरी वर्मा

35. बहराइच : बहराइच : यासिर शाह

36. बहराइच : पयागपुर : मुकेश श्रीवास्तव

37. गोंडा : गोंडा : सूरज सिंह

38. गोंडा : कटराबाजार : बैजनाथ दुबे

39. गोंडा : कर्नलगंज : योगेश प्रताप सिंह

Published on:
26 Jan 2022 08:25 am
Also Read
View All