लखनऊ

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर पहली बैठक, कांग्रेस ने सौंपी 55 सीटों की लिस्ट; 2-3 दिन में होगा फैसला

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है। दिल्ली में हुई पहली बैठक में कांग्रेस ने 55 सीटों की सूची सौंपी। दोनों दल अगले 2-3 दिनों में सीटों का फार्मूला तैयार करेंगे। सभी 403 सीटों पर सहमति बनाने के लिए दोनों पार्टियों की कमेटियां चर्चा कर रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 1:53 PM IST
Congress-SP seat-sharing
सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर पहली बैठक (फोटो सोर्स- IANS)

INDIA Alliance:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। सोमवार को नई दिल्ली में दोनों दलों के नेताओं के बीच पहली बैठक हुई। करीब आधे घंटे चली इस बैठक में कांग्रेस ने 55 सीटों की सूची सपा को सौंपी। दोनों दलों ने बातचीत को सौहार्दपूर्ण बताया है। नेताओं का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में सीट बंटवारे का फार्मूला तैयार कर लिया जाएगा। मंगलवार को बी और सी श्रेणी की सीटों पर चर्चा होगी। इसके बाद सभी 403 सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।

खबर अपडेट हो रही है

Updated on:
23 Nov 2026, 1:53 PM IST
Published on: