लखनऊ

UP चुनाव से पहले BJP ने जारी किया पोस्टर, ‘फर्क जो जनता देख रही है…’ के साथ ‘तब’ और ‘अब’ की तस्वीर दिखाकर सपा पर साधा निशाना

BJP Poster: UP में 2027 चुनाव से पहले BJP ने 'फर्क जो जनता देख रही है...' कैप्शन के साथ पोस्टर जारी किया। इसमें 'तब' और 'अब' की तस्वीरों के जरिए सपा सरकार और मौजूदा सरकार की कार्यशैली की तुलना दिखाई गई है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2026, 11:45 AM IST
BJP
BJP ने जारी किया पोस्टर (X Photo @BJP4UP)

Uttar Pradesh Politics:उत्तर प्रदेश में साल 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर हमला तेज हो गया है। इसी कड़ी में BJP ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से 'फर्क जो जनता देख रही है...' कैप्शन के साथ एक पोस्टर जारी किया है। इसमें 'तब' और 'अब' की तस्वीरों के जरिए उत्तर प्रदेश की राजनीति और सरकार के कामकाज की तुलना दिखाई गई है। पोस्टर के जरिए BJP ने समाजवादी पार्टी पर भ्रष्टाचार, माफियाराज, रंगदारी और बाहुबलियों को लेकर आरोप लगाए हैं। वहीं, 'अब' वाली तस्वीर में जनता दरबार और सरकार की कार्यशैली को दिखाया गया है।

तब' की तस्वीर में सपा पर हमला

भाजपा के जारी किए गए पोस्टर में बाएं हिस्से में 'तब' लिखा गया है। इसमें लाल टोपी पहने एक नेता को दिखाया गया है। उनके सामने बाहुबली और आपराधिक छवि वाले लोगों को ब्रीफकेस में पैसों के बंडल के साथ दिखाया गया है। BJP ने सपा का नाम लिए बिना इस तस्वीर के जरिए निशाना साधा है। पोस्टर में दर्शाया गया है कि पहले कि सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार, माफियाराज, रंगदारी और बाहुबलियों का प्रभाव था। पार्टी ने पोस्टर के माध्यम से उस दौर को लेकर अपना राजनीतिक संदेश सामने रखा है।

पोस्टर के दाएं हिस्से में 'अब' लिखा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसी वेशभूषा में एक जनप्रतिनिधि को आम लोगों के बीच दिखाया गया है। सामने महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूल की यूनिफॉर्म पहने बच्चे बैठे हैं। उनके हाथों में आवेदन और दूसरे दस्तावेज हैं। BJP ने इस दृश्य को जनता दरबार, पारदर्शिता और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से जोड़ा है। पार्टी का संदेश है कि मौजूदा सरकार में आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुना जा रहा है।

'तस्वीरें बदली हैं, सोच बदली है'

भारतीय जनता पार्टी ने 'मेक इन इंडिया' पहल को लेकर एक नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर के साथ पार्टी ने लिखा कि तस्वीरें बदली हैं, सोच बदली है और भारत की औद्योगिक मशीनें भी बदली हैं। पोस्टर को दो हिस्सों में बांटकर 'मेक इन इंडिया' से पहले और उसके बाद की औद्योगिक स्थिति के बीच अंतर दिखाने की कोशिश की गई है।

पोस्टर के बाएं हिस्से में 'मेक इन इंडिया से पहले' की तस्वीर दिखाई गई है। इसमें एक परेशान कामगार बैठा हुआ है। पीछे बंद पड़ी फैक्ट्री को दिखाया गया है। इस हिस्से में रखे कागजों पर उच्च आयात पर निर्भरता, कम उत्पादन और रोजगार कम जैसी बातें लिखी गई हैं। BJP ने इस तस्वीर के जरिए उस दौर की औद्योगिक स्थिति को अपने तरीके से पेश किया है।

बाद की तस्वीर में औद्योगिक बदलाव

पोस्टर के दाएं हिस्से में 'मेक इन इंडिया के बाद' की तस्वीर दिखाई गई है। इसमें आधुनिक फैक्ट्री को दिखाया गया है। उसके पीछे 'मेक इन इंडिया' का शेर वाला लोगो दिखाई देता है। इस हिस्से में रखे दस्तावेजों पर देश में अधिक उत्पादन, नए रोजगार के अवसर और आयात में कमी लिखा गया है। BJP ने इन बिंदुओं के जरिए 'मेक इन इंडिया' के बाद देश के औद्योगिक क्षेत्र में हुए बदलाव और पहल से जुड़ी उपलब्धियों को सामने रखा है।

Updated on:
26 Sep 2026, 11:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7

मुलायम सिंह यादव जयंती: पहलवानी के अखाड़े से सत्ता के शिखर तक, ऐसी रही ‘नेताजी’ की सियासी कहानी