लखनऊ

यूपी में ओवैसी और चंद्रशेखर ने किया गठबंधन, 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; नाम रखा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। इस गठबंधन का नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 1:06 PM IST
Owaisi Chandrashekhar Alliance, Samajik Parivartan Morcha, UP Assembly Election 2027, UP Politics
UP में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने किया गठबंधन का ऐलान (PC: IANS)

Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Press Conference: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की सियासत में नया गठबंधन सामने आया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर अपने गठबंधन का ऐलान किया। इसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है। गठबंधन की घोषणा के साथ ही चंद्रशेखर आजाद ने इसे तीसरा मोर्चा कहने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि, यह तीसरा नहीं, बल्कि पहला मजबूत मोर्चा होगा। दोनों दलों की इस साझेदारी को यूपी चुनाव से पहले एक नए राजनीतिक समीकरण के तौर पर देखा जा रहा है।

चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा- ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन को लेकर कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और AIMIM मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाएंगे। चंद्रशेखर आजाद ने अपने शुरुआती संबोधन में मोर्चे की प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे का भी ऐलान किया। ओवैसी के मुताबिक, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। ओवैसी ने कहा कि, उन्हें भरोसा है कि यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनेगा और भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए काम करेगा। ओवैसी ने कहा कि जिन समाजों से वह और चंद्रशेखर आजाद आते हैं, पिछड़े और दबे कुचले वर्गों के लोगों को अब तक केवल वोटर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इसमें किसी एक जाति के नहीं, बल्कि अलग-अलग जातियों के वंचित लोग शामिल हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...

Updated on:
12 Nov 2026, 1:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All